फरवरी १५, २०१९
पुलवामामें आक्रमणके कुछ घंटे पश्चात जम्मूमें कुछ लोगोंने यात्रा निकालकर ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’के उद्घोष लगाए, वहीं श्रीनगरमें उत्सव मनाया गया !! वीडियोमें श्रीनगरमें कुछ लोग पटाखे जलाते हुए ‘जैश-ए-मुहम्मद’को आगे बढनेके उद्घोष कर रहे हैं । ये दोनों ही वीडियो ‘ट्विटर’पर प्रेषित किए गए हैं ।
उल्लेखनीय है कि पुलवामाके अवंतीपुरामें आक्रमणका उत्तरदायित्व ‘जैश-ए-मुहम्मद’ने लिया है । आतंकीका नाम आदिल अहमद डार बताया जा रहा है, जो २०१८ में सेनाकी मुठभेडसे बच निकला था ।
“देशका ही खाकर, देशके सैनिकोंके बलिदानपर उत्सव मनाना और उसके उपरान्त भी उहें मिलनेवाली शासकीय सहायता जारी रखना, सम्भवतः भारत प्रथम और अन्तिम राष्ट्र है, जो भद्दी राजनीतिसे प्रेरित होकर ऐसे कृत्य कर सकता है ! अब इस असहनीय कृत्यको देख मन क्रन्दन करता है; अतः अब इस धराका पवित्रीकरण आवश्यक है और वह हिन्दू राष्ट्रकी स्थापनासे ही सम्भव होगा !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : भास्कर
Leave a Reply