सुब्रमण्यम स्वामीका मोदी शासनको कोसा, बताया क्यों हुआ पुलवामा आक्रमण !!


फरवरी १५, २०१९


जम्मू कश्मीरके पुलवामा आक्रमणमें बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामीने अपने ही शासनपर लक्ष्य साधा है । उन्होंने कहा कि पुलवामामें सैनिकोंका नरसंहार २०१४ में शासनके एक आदेशके कारण हुआ है । उन्होंने ‘ट्वीट’ करते हुए लिखा कि पहले शासनने एक आदेश दिया था कि किसी भी वाहनको किसी भी जांचके लिए रोका नहीं जाए ! यह आदेश इसलिए आया; क्योंकि कुछ सैनिकोंने एक मारुति कारपर गोलीबारी कर दी थी । इसके पश्चात सैनिकोंपर अभियोग भी चला था और आज भी वे कारावासमें हैं !!

उल्लेखनीय है कि ३ नवम्बर, २०१४ को बडगाममें ५३, राष्ट्रीय राइफल्सके सैनिकोंने एक सफेद मारुति वाहनपर गोलीबारी कर दी थी । सैनिकोंने गोलीबारी इस कारणसे की थी; क्योंकि वाहन इससे पूर्व दो जांच चौंकियोंको पार कर चुका था । सैनिकोंको आतंकियोंके होनेका संदेह हुआ, जिसके पश्चात उन्होंने गोलीबारी कर दी, जिसमें २ किशोर मारे गए थे ।

यद्यपि, बादमें ज्ञात हुआ कि वाहनमें बैठे पांच किशोर मुहर्रमसे लौट रहे थे । इसको लेकर १४ सैनिकोंकी जांच की गई और इसमेंसे चारको दोषी पाया गया ! इस पूरे प्रकरणको लेकर कश्मीरमें काफी उपद्रव भी हुआ था ।

“वाहन नाकेपर नहीं रूका था तो गोलीबारी करना उचित पग था; क्योंकि ऐसा कृत्य आतंकी ही कर सकते हैं और ऐसे संवेदनशील प्रकरणमें अधिक विचार करना हानिकारक हो सकता है तो सैनिकोंपर अभियोग चलाकर उहें कारावासमें डालना कदापि उचित नहीं था ! और यदि हुआ भी तो एक प्रकरणके होनेपर सभी वाहनोंको जांचके लिए न रोकना यह तो अवश्य ही मूर्खतापूर्ण व आत्मघाती पग था ! जब हम स्वयं ही ऐसे मूर्खतापूर्ण निर्णय लेंगें तो किस बलपर आतंकवाद रोकनेका दम भरते हैं ? यह एक लज्जाजनक स्थिति है, जिससे हमें बोध लेना होगा !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution