फरवरी १७, २०१९
पुलवामा आक्रमणको अभी कुछ ही समय हुआ है कि एक भारतीय ‘हैकर’ गुटने पाकिस्तानपर बडा ‘साइबर’ आक्रमण किया है । भारतीय ‘हैकर’ने २०० से अधिक पाकिस्तानी जालस्थलोंको ‘हैक’ कर दिया है । गुट ‘आई- क्रू’द्वारा हैक किए गए इन जालस्थलोंको खोलनेपर वहां हुतात्माओंको श्रद्धांजलि दी गई है और एक मोमबत्ती जलती हुई दिख रही है । इसके अतिरिक्त भारतीय वायुसेनाके लडाकू विमान तिरंगे धुएंके साथ उडान भरते हुए दिखाई दे रहे हैं । एक सन्देश भी लिखा है, ‘पुलवामा आतंकी आक्रमणमें मारे गए हुतात्मा हुए ‘सीआरपीएफ’ सैनिकोंको हमारी श्रद्धांजलि ।’
इसके अतिरिक्त लिखा है, ‘हम १४/०२/२०१९ कभी नहीं भूलेंगें । उन वीर सैनिकोंको समर्पित, जिन्होंने पुलवामा आतंकी आक्रमणमें अपने प्राणोंकी बाजी लगा दी । हम क्षमा कर दें ? हम भूल जाएं ? भारत कभी नहीं भूल सकता ! आपके अनुसार देशभक्ति = युद्ध = जिहाद = शिट !’ इसे पाकिस्तानी साइबर जगतमें अब तकका सबसे बडा साइबर आक्रमण माना जा रहा है । इससे पूर्व प्रातःकाल ही पाकिस्तानके विदेश मन्त्रालयका जालस्थल हैक कर लिया गया था । इनमेंसे कुछ जालस्थलके लिंक यहां हैं –
https://sindhforests.gov.pk/op.html
https://mail.sindhforests.gov.pk/op.html
https://pkha.gov.pk/op.html
https://ebidding.pkha.gov.pk/op.html
https://mail.pkha.gov.pk/op.html
“प्रत्येक नागरिकका कर्त्तव्य है कि अपने स्तरपर ऐसे घृणित कार्योंका मुखर होकर विरोध करें । कुछ युवा सुप्त हैं, कुछ जाग रहे हैं और ऐसे जागे हुए युवाओंको मारा अभिनन्दन !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : टाइम्सनाउ हिन्दी
Leave a Reply