फरवरी १७, २०१९
पुलवामामें सोमवार, १८ फरवरीकी प्रातः जम्मू-कश्मीरके इस क्षेत्रमें सुरक्षाबलों और आतंकियोंके मध्य मुठभेड हुई । इस मुठभेडमें सेनाके एक मेजर सहित ४ सैनिक वीरगतिको प्राप्त हुए, जबकि एक सैनिक चोटिल भी हुआ है । गोली-बारीमें एक स्थानीय नागरिककी भी मृत्यु हुई है ।
रविवारकी देर रात्रिसे ही यह मुठभेड जारी है । इस मुठभेडमें वीरगतिको प्राप्त सभी सैनिक ‘५५ राष्ट्रीय राइफल्स’के थे । समाचार लिखे जानेतक मुठभेड जारी है । बताया जा रहा है कि पुलवामाके पिंगलिना क्षेत्रमें दोसे तीन आतंकी छिपे हुए हैं । सुरक्षाबलोंने इस पूरे क्षेत्रको घेर लिया है ।
समाचारोंकी मानें तो जिन आतंकियोंको घेरकर सेनाने कार्यवाही आरम्भ की, वो ‘जैश-ए-मोहम्मद’के ही हैं और ये सभी आदिल अहमद डारके साथी ही हैं । सूत्रोंके सन्दर्भसे सेनाको मिली सूचनाके पश्चात समूचे क्षेत्रकी घेराबंदी की गई । सूचना यह भी है कि पुलवामा आतंकी आक्रमणका मास्टरमांइड गाजी राशिद भी इसी क्षेत्रमें छिपा हुआ है ।
“भारतीय शासन सेनाको आतंकियों और आतंकी समर्थकोंको गोली मारनेकी छूट दे और देशको इस आतंकसे मुक्ति दिलाए !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : ऑप इण्डिया
Leave a Reply