फरवरी २१, २०१९
पुलवामामें आतंकी आक्रमणके पश्चात भारत और पाकिस्तानमें तनाव बना हुआ है । बुधवार, १९ फरवरीको पाकिस्तानके प्रधानमन्त्री इमरान खानने संयुक्त समाचार वार्ताकर भारतको गीदड भभकी देते हुए कहा कि यदि भारत युद्धके बारेमें सोच रहा है तो पाकिस्तान भी उत्तर देनेके लिए सज्ज है । वहीं, अब पाकिस्तानके एक और मन्त्रीने भडकाऊ वक्तव्य देते हुए कहा कि यदि भारत युद़्की बात करेगा तो पाक भी युद्धके लिए सज्ज है ।
इमरान खानके पश्चात रेल मन्त्री शेख रशीद अहमदने कहा कि इमरान खान २० कोटि पाकिस्तानियोंकी ओरसे वक्तव्य दिया है । उन्होंने कहा कि भारत यदि शान्तिकी वार्ता करेगा तो शान्तिकी वार्ता होगी; परन्तु युद्धकी वार्ता करेगा तो युद्वकी वार्ता होगी । इमरान खानने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि पाकिस्तानने चूडिया नहीं पहन रखी हैं । हमारे लिए पाकिस्तान जीवन है, पाकिस्तान ही मृत्यु है । यदि किसीने पाकिस्तानकी ओर अनुचित दृष्टिसे देखा तो उसके नेत्र निकाल दिए जाएंगें । इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि फिर न घास उगेगी, न चिडियां चहकेंगी और न ही मन्दिरोंमें घंटियां बजेंगीं ! पाकिस्तान मुसलमानोंका किला है जिसकी ओर आज समूचे विश्वके मुसलमान देख रहे हैं ।
“एक निकृष्ट व अति दुर्बल देशको भी हम लोगोंने इतना शक्तिशाली बना दिया है कि आज वह गीदड भभकी दे रहा है । वैसे आज पाकिस्तान भी परमाणु देश है और यह भी ज्ञात है कि यदि युद्ध हुआ तो इस बार उसका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा; परन्तु भारतको भी हानि होनेकी सम्भावना तो है ही; परन्तु भयके कारण इन्हें भारतमें और अधिक हस्तक्षेप नहीं करने दिया जा सकता है । वस्तुतः पाकिस्तानको तो भारतने पूर्वके युद्धोंमें ही नष्ट कर देना चाहिए था; परन्तु यह उदारताकी नीतिने ही भारतकी जितनी हानि की है, उतना सम्भवतः किसीने नहीं की ! उदारता उसपर दिखाई जाती है, जिसमें परिवर्तनकी सम्भावना हो; परन्तु इनका तो मूल ही विष है तो आम कहांसे आएंगें ? भारत शासन अब कडी कार्यवाहीके लिए सज्ज हो, अब प्रत्येक भारतीयकी यही मांग है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : पत्रिका
Leave a Reply