राष्ट्रद्रोहियोंसे सावधान ! आतंकी हाफिज सईदका बरखा दत्त और कांग्रेसके प्रति उमडा प्रेम !!


फरवरी २४, २०१९

पुलवामा आक्रमणके पश्चातसे भारतके रहनेवाले कई प्रकारके लोग प्रत्यक्ष और परोक्ष रूपसे पाकिस्तानकी सहायता कर रहे हैं । कांग्रेसके कई नेता तो खुलकर पाकिस्तानका समर्थन कर चुके हैं और पाकिस्तानको निरपराधी भी बता चुके हैं, पुलवामा आक्रमण पाकिस्तानने करवाया था; परन्तु कांग्रेस नेता और पंजाबमें मन्त्री नवजोत सिंह सिद्धूने पाकिस्तानको निरपराधी बताया ।

इसके अतिरिक्त कांग्रेसकी नेता नूर बानोने भारतीय सेनाको ही आतंकवादके लिए उत्तरदायी बता दिया और बरखा दत्त भी पहले कश्मीरियोंपर देशमें आक्रमणके मनघडंत समाचार और स्वयंको ‘व्हाट्सऐप’पर अपशब्द दिए जानेका नाटक किया ।

उसीप्रकार पाकिस्तानमें भी एक कुख्यात व्यक्ति है, जिसे इनसे प्रेम है और वो है हाफिज सईद !

देखिये वो क्या कहता है –

https://twitter.com/i/status/1099156511538860034

यह ‘लश्कर-ए-त्यैबा’का मुखिया हाफिज सईद है, जो कह रहा है कि हिंदुस्तानमें सब बुरे नहीं हैं, वहां अच्छे लोग भी है, जैसे कि बरखा दत्त !! साथ ही हाफिज सईद कांग्रेसकी भी प्रशंसा कर रहा है, और बार बार कह रहा है कि बरखा दत्त और कांग्रेस जैसे अच्छे लोग भी है हिन्दुस्तानमें और आज पुलवामा आक्रमणके पश्चात हाफिज सईदके ये ही अच्छे लोग पाकिस्तानकी सहायता करनेमें व्यस्त हैं !!

 

“अब भारतकी जनता स्वयं निर्धारित करे कि क्या ऐसे राष्ट्रद्रोहियोंका स्थान भारतमें होना चाहिए या पाकिस्तानमें ? यदि आप कहते हैं कि यह तो व्यक्तिगत स्वतन्त्रता है तो आपको वास्तविकतासे परिचित होनेकी आवश्यकता है । उसके लिए आप विचार करें कि क्या विषधर सर्पोंके मध्य आप रह सकते हैं ? सम्भवतः नहीं । ये पाकिस्तानी प्रेमी वहीं विषधर सर्प हैं, जो भारतकी धमनियोंमें विष प्रसारित कर रहे हैं !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : दैनिक भारत

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution