फरवरी २७, २०१९
पुलवामा आक्रमणके पश्चात वायुसेनाकी कार्यवाहीपर एक ओर पाकिस्तानी वार्ताकी बात कह रहे हैं, तो दूसरी ओर कुछ भारतको परमाणु आक्रमणकी चेतावनी भी दे रहे हैं !
इसीपर डॉ सुब्रमण्यम स्वामीने कहा, “यदि पाकिस्तान आत्मघाती बन गया है, वो आत्महत्या करना चाहता है तो हमे पाकिस्तानकी सहायता करनी चाहिए ताकि वो शीघ्रातिशीघ्र नर्कमें पहुंच जाए !
पाकिस्तान एक ऐसा असाध्य रोग बन चुका है, जोकि ठीक नहीं हो सकता है, ये परमाणु आक्रमणकी चेतावनी देकर आतंकवादका व्यापार चलाते रहना चाहता है और ऐसेमें भारतको पाकिस्तानके साथ आरपारकी कार्यवाही करनी चाहिए !
“भारतको आज नहीं तो कल आर-पारका युद्ध करना ही होगा; क्योंकि पाकिस्तानकी विषकारी मानसिकता उसे शान्तिकी ओर नहीं चलने देगी, यह स्पष्ट है । कल करेंगें तो शत्रु राष्ट्र और तैयारीके साथ आएगा, इससे उचित यही है कि अभी ही वस्तुस्थिति निर्धारित हो और दोनों ओरके लोगोंको आतंकसे मुक्ति मिले और प्रतिदिन किसी न किसी भारत मांके वीर सैनिकके बलिदानका दुःखद समाचार न सुनना पडे !”-सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : दैनिक भारत
Leave a Reply