मार्च २, २०१९
आतंकी संगठन ‘जैश-ए-मोहम्मद’के मुखिया मसूद अजहरके भाई अम्मारका एक ध्वनिसन्देश सामने आया है, जिसमें उसने माना है कि उसके निवास स्थलपर भारतीय वायुसेनाने आक्रमण किया था । वह कह रहा है कि वायुसेनाने उस स्थिनपर बम गिराए, जहां ‘जैश’ आतंकियोंको प्रशिक्षण देता था । यह सन्देश पाकिस्तानसे निष्कासित पत्रकार ताहा सिद्दीकीने ‘ट्वीट’ किया है, यद्यपि समाचार माध्यम इसकी सत्यताकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं । उसने माना कि भारतने किसी विभागके भवनपर आक्रमण नहीं किया या किसी विभागके मुख्यालयपर आक्रमण नहीं किया, वरन भारतने उस स्थानको लक्ष्य बनाया, जहां आतौकी आकर बैठक करते थे । सन्देशके अनुसार, इस शिविरमें युवाओंको जिहादका प्रशिक्षण मिलता था ।)इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि इस शिविरमें प्रशिक्षणके पश्चात ही आतंकी कश्मीरकी ओर जाते थे । माना जा रहा है कि यहां फिदायीन आक्रान्ताओंको भी प्रशिक्षण दिया जाता था । इस सन्देशमें लोगोंको भारतके लडाकू विमानोंके आक्रमणके लिए जिहादके लिए भडकाया जा रहा है ।
उल्लेखनीय है कि पुलवामा आक्रमणके पश्चात भारतीय वायुसेनाने सीमा पार छिपे ‘जैश-ए-मोहम्मद’के आतंकियोंके विरुद्घ बडी कार्यवाही की थी ।
“यह सन्देश भारतमें बैठे वे राजनीतिक दल, जो गला फाडकर अपने ही देशके शासनसे आक्रमणके साक्ष्य मांग रहे हैं, उनके लिए अतिमहत्वपूर्ण है ! इसे सुने और यदि तनिक भी लज्जा शेष है तो मौन धारणकर कमसे कम हमारे वीर सैनिकोंके बलिदानका अपमान न करें ! ये राजनीतिक दल, जो साक्ष्य चाहते हैं, क्या सिद्ध करना चाहते हैं ? अपनी राजनीतिको चमकाने हेतु ये दल देशद्रोह करते हैं । अब समय आ गया है कि इन दलोंको इनके राष्ट्रद्रोहके लिए दण्ड दिया जाए !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : न्यूज १८
Leave a Reply