मार्च ५, २०१९
‘एयर इंडिया’के ‘जय हिंद’ बोलनेके आदेशपर जम्मू-कश्मीरकी पूर्व मुख्यमन्त्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्तीने आपत्ति प्रकट की है । उन्होंने कहा कि मतदान निकट है; इसलिए देशभक्तिका जोश अब आकाशमें भी दिखने लगा है ।
शासकीय विमानन कंपनी एयर इंडियाने एक निर्देश जारी किया है, जिसमें ‘केबिन और कॉकपिट क्रू’को कहा गया है कि जब भी कोई घोषणा हो तो उसके पश्चात जय हिंद अवश्य कहा जाए ।
एयर इंडियाके अनुसार, “सभीको कहा जा रहा है कि घोषणाके पश्चात पूरे जोशसे जय हिंद बोलें ।’ अश्विनी लोहानी एयर इंडियाके पुनः अध्यक्ष और संचालक बने हैं । उनके पद संभालते ही यह निर्देश जारी किया गया है ।
मुख्यमन्त्री महबूबा मुफ्ती शासनकी नीतियोंका निरन्तर विरोध कर रही हैं । उनका यह विरोध तबसे और तेज हो गया है, जबसे जम्मू कश्मीरमें बीजेपीके साथ उनका गठबंधन टूटा है ।
“गत कुछ माहमें महबूबा मुफ्तीके अनेकानेक राष्ट्रविरुद्ध वक्तव्य आए हैं, कभी वे पाकिस्तानका समर्थन करती हैं, कभी पत्थरबाजोंका तो कभी इस्लामिक संगठनको प्रतिबन्धित करनेका ! यह उनकी विद्रोही मानसिकताका ही परिचायक है । राजखष्यखनीतिक विरोधके चलते कोई राष्ट्रीय प्रतीकोंका अपमान कैसे कर सकता है ? विरोध करते-करते वे कांग्रेसके एकदम निकट पहुंच चुकी है । यदि इस राष्ट्रसे उन्हें इतना ही परहेज है तो द्वार सदैव खुले हैं, जहां मन चाहे वे जा सकती हैं !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : ऑप इण्डिया
Leave a Reply