दिग्विजय सिंहने पुलवामा आक्रमणको कहा ‘दुर्घटना’, पूछा कि मोदीजी बताइए झूठ कौन बोल रहा है ?


मार्च ५, २०१९


कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंहने बालाकोटमें ‘एयर स्ट्राइक’में मारे गए आतंकियोंकी संख्याको लेकर प्रधानमन्त्री मोदी और भाजपापर लक्ष्य साधा है । उन्होंने एकके पश्चात एक कई ट्वीटकर पूरी कार्यवाही और मोदी शासनके रवैयेपर प्रश्न किए ।

दिग्विजय सिंहने ट्वीटमें लिखा कि प्रधानमन्त्री मोदी आप और आपके वरिष्ठ नेता और आपका दल सेनाकी सफलताको जिसप्रकार से केवल अपनी सफलता सिद्धकर चुनावी मुद्दा बनानेका प्रयास कर रहे हैं, वह हमारे देशके सुरक्षा कर्मियोंकी वीरता और समर्पणका अपमान है ।

अगले ट्वीटमें उन्होंने आतंकियोंकी संख्यापर प्रश्न करते हुए लिखा कि ‘प्रधानमंत्री जी, आपके शासनके कुछ मन्त्री कहते हैं कि ३०० आतंकवादी मारे गए, भाजपा अध्यक्ष कहते हैं २५० मारे हैं, योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि ४०० मारे गए और आपके मन्त्री एसएस अहलूवालिया कहते एक भी नहीं मरा और आप इस विषयमें मौन हैं । देश जानना चाहता है कि इसमें झूठा कौन है ?’

अगले ट्वीटमें दिग्विजय सिंहने पुलवामा आक्रमणके लिए ‘दुर्घटना’ शब्द प्रयोग किया । उन्होंने लिखा कि पुलवामा दुर्घटनाके पश्चात हमारी वायुसेनाद्वारा जो ‘एयर स्ट्राइक’ की गई, उसे लेकर कुछ विदेशी मीडियामें संदेह उत्पन्न किया जा रहा है, जिससे भारत शासनकी विश्वसनीयतापर भी प्रश्न चिह्न उठ रहा है ।

 

“विदेशी मीडियाके कहनेपर दिग्विजयसिंहको अपने देशकी सेनापर शंका हो रही है । वह देश जिसने उनके योग्य न होते हुए भी उन्हें आराम दिए हुए हैं, वह देश जहां वे अब मुख्यमन्त्री नहीं हैं; परन्तु पूर्व मुख्यमन्त्रीकी सब सुविधाएं ले रहे हैं, सब कुछ निशुल्क ले रहे हैं, कुछ कार्य किए बिना सब कुछ मिल रहा है, सम्भवतः तभी वातानुकूलित कक्षमें बैठकर सेनापर उंगली उठानेका साहस कर पा रहे हैंं !; परन्तु शीघ्र ही धर्मराज्यकी स्थापनाके साथ ऐसे तथाकथित नेताओंको भी साधारण नागरिककी भांति रहना होगा !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : न्यूज १८



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution