मार्च ६, २०१९
उत्तर प्रदेशके पूर्व मन्त्री आजम खानद्वारा बनवाए गए ‘उर्दू गेट’को प्रशासनने बुलडोजर चलवाकर ढाह दिया । यह ‘उर्दू गेट’ ‘मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी’के स्वार रोडपर बनवाया गया था । आजम खानने इसे अपनी विधायक निधिसे बनवाया था । सपा शासनकालमें बने इस द्वारकी ऊंचाई अत्यल्प थी; परन्तु तब आजमके मंत्री होनेके कारण कई परिवादोंके पश्चात भी इसपर कार्यवाही नहीं की गई । अब योगी आदित्यनाथ शासनने जनताकी परिवादोंका (शिकायतोंका) संज्ञान लिया गया । इसकी ऊंचाई इतनी अल्प थी कि यहांसे बस और ट्रक भी नहीं निकल पाते थे । ऐसेमें, सदैव दुर्घटनाका संकट बना रहता था और कई दुर्घटनाएं हुई भी थी ।
रामपुर – सपा सरकार में करोड़ो की लागत से बना उर्दू गेट जिस को सपा नेता आज़म खान ने बनवाया था उसको आज तोड़ दिया गया . pic.twitter.com/qJGTEDIrhH
— Live Today (@livetodayonline) March 6, 2019
इसको गिरानेके लिए भारी पुलिस बलकी उपस्थितिमें यह कार्यवाही की गई । ऐसा नहीं है कि परिवाद मिलनेके पश्चात एकाएक इसको गिरा दिया गया । शासनने इसके लिए एसआईटीकी जांच बैठाई थी, जिसमे इसे अवैध पाया गया । नगरीय क्षेत्रमें होनेके पश्चात इसके निर्माणके लिए रामपुर विकास प्राधिकरणसे अनुमतितक नहीं ली गई थी !
#UttarPradesh – #Rampur में #AzamKhan के #JauharUniversity का उर्दू गेट प्रशासन ने किया धराशायी…..
इलेक्शन से ठीक पहले रामपुर में उर्दू गेट के नाम से जाना जाने वाला गेट आज सुबह भारी फ़ोर्स के बीच धराशायी। pic.twitter.com/Ui0i5hYUcO
— S Pratap Sinh Jadaun (@shailen_pratap) March 6, 2019
उल्लेखनीय है कि इसका निर्माण करानेवाले अधिकारियोंसे भी वसूली की जाएगी । वहीं आजमने कहा कि इस रास्तेसे भारी ट्रक गुजरते थे, इसी कारण दुर्घटनाएं होती थी । उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओंको रोकनेके लिए ही उन्होंने इसका निर्माण करवाया था ।
“कोटि रुपयोंकी लागतसे आजम खानने विधायक निधिसे मात्र एक द्वार बनवाया, यह एक जांचका विषय है कि उस द्वारको जिसको बनानेकी आवश्यकता नहीं थी, उसे लागतसे अधिक मूल्यपर दिखाकर कैसे बनवाया गया ? प्रायः नेतागणोंके ऐसे कुकृत्य उछागर होते रहते हैं; परन्तु इन सबमें हानि केवल राष्ट्र और जनताकी ही होती है ! जनता भ्रष्ट नेताओंके लूटे हुए धनका मूल्य अपनी अर्जित आय देकर करती है । हिन्दुस्तानकी इस अवस्थाके पीछे भ्रष्ट नेता ही मूल रूपसे उत्तरदायी हैं ; अतः अब स्थितिको परिवर्तित करनेकी आवश्यकता है और यह स्थिति हिन्दू राष्ट्रकी स्थापनाके साथ ही परिवर्तित हो सकती है !”-सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : ऑप इण्डिया
Leave a Reply