मार्च ११, २०१९
राजस्थानके कांग्रेस शासनने एक विचित्र कुकृत्य कर दिया है । अशोक गहलोत शासनने कुम्भलगढ किलेमें नमाजकी आज्ञा दी है !
उल्लेखनीय है कि कुम्भलगढ वह किला है, जहांपर वीर शिरोमणि महाराणा प्रतापका जन्म हुआ था और इस किलेकी रक्षा के लिए भारतीय लोगोंने अपने प्राणोंका बलिदान दिया था ।
कांग्रेसने इससे पूर्व अकबरको भी पुस्तकोंमें महान घोषित कर दिया था और अब महाराणा प्रतापकी जन्म स्थलीपर नमाज पढवा रही है ।
लोगोने बीजेपी शासनको पाठ पढानेके उद्देश्यसे हटाकर राजस्थानमें कांग्रेस शासन बनवाया; परन्तु कांग्रेस राजस्थानको दूसरा कश्मीर बनानेपर लगी है ।
“जिन महान क्षत्रियोंने धर्मान्धोंसे रक्षाके लिए अपने प्राणोंका बलिदान देकर मातृभूमिकी रक्षा की थी, आज औरंगजेबी कांग्रेस वहीं धर्मान्धोंको घुसाकर नमाज पढवा रही है ! हिन्दुओ ! थोडे और लालचके लिए कांग्रेसको विजयी बनाए, अगला नमाजका लक्ष्य सम्भवतः आपका घर ही होगा ! फिर न कांग्रेसका छद्म हिन्दुवाद काम आएगा और न ही सब्सिडी ! सबसे विचित्र बात तो यह है कि कांग्रेसके मूढ शासनकर्ताओं व धर्मान्धोंमें बुद्धि है ही नहीं; अन्यथा किलेमें कोई नमाज क्यों पढेगा ? नदी, पर्वत, किले, जंगल, बस स्टैण्ड, रेलवे पटरी, पार्क आदि सब हो गया, अब तो बस आकाश और पाताल ही शेष है, वहां देखना है कब नमाज होती है !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : दैनिक भारत
Leave a Reply