लज्जाजनक ! ‘एयर इंडिया’के चालकको कामुक वीडियो देखनेके प्रकरणमें अमेरिकासे भारत वापस भेजा गया !!


मार्च ११, २०१९

बच्चोंसे सम्बन्धित अश्लील सामग्री (चाइल्ड पोर्नोग्राफी) देखने और उसे ‘डाउनलोड’ करनेके आरोपोंपर अमेरिकामें ‘एयर इंडिया’के एक चालकको बन्दी बनानेका प्रकरण प्रकाशमें आया है । यात्रियोंके सामने ही बेडियां पहनाकर चालकको विमानसे उतार लिया गया और उसे वापस भारत भेज दिया गया ।

नाम नहीं बतानेपर कम्पनीके अधिकारियोंने रविवार, १० मार्चको यह जानकारी दी । अधिकारियोंने बताया कि यह घटना सैन फ्रांसिस्कोमें गत सोमवारको हुई । देहलीसे विमानके पहुंचते ही चालकको विमानसे उतार लिया गया । बादमें अमेरिकी प्रशासनने उसका पारपत्र (पासपोर्ट) अधिक।त कर लिया और उसका प्रवेशपत्र (वीजा) निरस्तकर उसे भारत वापस भेज दिया है ।

अधिकारियोंने बताया, “रविवारको जब देहली-सैन फ्रांसिस्कोकी उडान अमेरिका पहुंची तो चालकको यात्रियोंके सामने ही बन्दी बनाया और विमानसे उतार लिया गया ।” चालकपर कथित रुपसे ‘चाइल्ड पोर्नोग्राफी’ (बच्चोंसे सम्बन्धित कामुक सामग्री) देखने और इससे सम्बन्धित सामग्री डाउनलोड करनेके चलते ‘एफबीआइ’ जैसे जांच विभागकी पहलेसे दृष्टि थी ।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकामें संघीय विधानके अन्तर्गत ‘चाइल्ड पोर्नोग्राफी’ अवैधानिक है ।

 

“स्वामी विवेकानन्दके रूपमें विदेशियोंको भीतर तक हिला देनेवाला हिन्दुस्तान आज ऐसे घृणित कार्योंके लिए अपमानितकर वापस भेजा गया है, आर्यव्रतके अधोपतनका इससे अधिक और क्या प्रमाण चाहिए ? माता-पिता व राज्यकर्ताओंके आजकी पीढीके संस्कारोंके प्रति उदासीनता ही इसका एकमात्र कारण है ! देशके वे बुद्धिजीवि और प्रसार माध्यम इसपर मौन क्यों हैं ?, जो यायालय और शासनके कामुक सामग्रीके प्रतिबन्धपर स्वतन्त्रताके अधिकारोंकी बात कर रहे थे !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जागरण



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution