मार्च १५, २०१९
पंजाब पुलिसने पाकिस्तानको कथित रूपसे सेनासे जुडी संवेदनशील जानकारी पहुंचानेके लिए ‘मिलिट्री इंजीनियर सर्विस’के (एमईएस) बिजली मिस्त्रीको बन्दी बनाया है । पुलिसकी ओरसे जारी वक्तव्यके अनुसार राम कुमार नामक बिजली मिस्त्री जालंधरमें रह रहा है । पुलिसकी गुप्तचर शाखाने उसे बन्दी बनाया है ।
पुलिसने कहा कि कुमारने पूछताछके समय बताया कि वह सामाजिक प्रसार माध्यमकेद्वारा पाकिस्तान स्थित गुप्तचरके सम्पर्कमें था और उससे भारत-पाकिस्तान सीमापर भारतीय सेनाकी टुकडियोंके निवास तथा क्षेत्रमें सेनाकी गतिविधिके बारेमें पूछा गया था ।
उसने पुलिसको बताया कि वह जालंधरमें ‘एमईएस’ छावनीमें वर्ष २०१३ से बिजली मिस्त्रीके रूपमें कार्य कर रहा था । पुलिसने कहा उससे पाकिस्तान स्थित गुप्तचर ‘रा सेना’की विशिष्ट टुकडियोंके बारेमें जानकारी मांगी गई थी । उन्होंने कहा कि कुमारने स्वीकार किया है कि उसने पाकिस्तानको सेनासे सम्बन्धित संवेदनशील जानकारियां भेजी थीं ।
पुलिसने कहा कि संवेदनशील जानकारियां उपलब्ध करानेके स्थानपर कुमारको एकसे अधिक बार पैसे मिले थे । उन्होंने कहा कि उसके पाससे चलभाष यन्त्र तथा चार सिम कार्ड भी मिले हैं । पुलिसने कहा कि रामके विरुद्घ अमृतसरके पुलिस थानेमें गोपनीयता विधानकी सम्बन्धित धाराओं तथा भारतीय दण्ड सहिंताकी धारा ‘१२०बी’के अन्तर्गत प्रकरण प्रविष्ट कर लिया गया है ।
“संस्कारहीनता ऐसे कृत्योंका मूल है । चाहे बिजली मिस्त्री हो या अन्य भिखारी, कोई ऐसे कृत्य तभी ही करता है, जब उसमें राष्ट्र व धर्मके संस्कार न हो । यदा माता-पिता बच्चोऔमें बालपनसे ही धर्माभिमानके संस्कार डालेंगें तो कोई ऐसा जघन्य कृत्य करनेकी सोच भी नहीं सकता है । इन सबके पश्चात भी कुछ पैसोंके लिए राष्ट्रकी सुरक्षाको बेचनेवाले मृत्युदण्डके ही अधिकारी हैं । ऐसे ही राष्ट्रद्रोहियोंके कारण आज राष्ट्र भोग रहा है । शासन ऐसे राष्ट्रद्रोहियोंको कडेसे कडा दण्ड दे ताकि कोई ऐसा कृत्य करनेका विचार भी न कर पाए !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply