मार्च १८, २०१९
‘विक्टोरिया मेमोरियल’के चित्र ले रहे एक ३४ वर्षीय चीनी नागरिक लियु झिंउओईको २ महिलाओं सहित बन्दी बनाया गया है । इसके पश्चात उसे न्यायालयके समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसके पश्चात उसे २५ मार्चतकके लिए कारावासमें भेज दिया गया और आरोपीके साथ जो दो महिलाएं थीं, उन्हें छोड दिया गया ।
शनिवार, १६ मार्चकी सन्ध्याको तैनात सीआइएसएफकी दृष्टि आकाशमें उड रहे ‘ड्रोन’पर पडी, जिसके पश्चात जांच पडताल आरम्भ हुई और आरोपी पकडा गया । घटनाकी जानकारी कोलकाता स्थित चीनी वाणिज्य दूतावासको दे दी गई है । इस प्रकरणपर विशेषज्ञोंका कहना है कि कोई भी व्यक्ति ड्रोनका स्वामी हो सकता है; परन्तु वह बिना प्रशासनकी अनुमतिके उसे उडा नहीं सकता । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसीको भी प्रतिबन्धित क्षेत्रमें उडानेकी अनुमति नहीं होती, जबकि चीनी नागरिक प्रतिबंधित क्षेत्रमें ही ड्रोन उडा रहा था ।
स्रोत : ऑप इण्डिया
Leave a Reply