मार्च १९, २०१९
बंगालमें पंचायत चुनाव तो बंगाल पुलिसकी देखरेखमें होता है; परन्तु लोकसभाके चुनाव केन्द्रीय रक्षाबलकी देखरेखमें होगा । अब बंगालके एक मन्त्रीका विडियो प्रसारित हो रहा है ।
इस मन्त्रीका नाम रबिन्द्रनाथ घोष है, ये ममता बैनर्जीका भी अत्यधिक निकटवर्ती है ।
देखिये और सुनिए इसका विडियो, बंगालीमें बोल रहा है । बंगाली जानने वाले समझ सकते है, बाकि हिंदी अनुवाद हम नीचे लिख रहे हैंं –
https://twitter.com/Satyanewshi/status/1108005372915113984
रबिन्द्रनाथ घोष एक सभा कर रहे हैं और उनका कहना है कि सोच समझ कर वोट देना, जब वोट होगा तब तो यहांपर केन्द्रीय रक्षाबल होंगें; परन्तु वो यहां सदैव नहीं रहेंगे, यहांसे चुनावके पश्चात चले जाएंगे, तो समझ लो फिर तुम्हारा क्या होगा !!
बंगालका मन्त्री लोगोको चेतावनी दे रहा है कि हमें ही वोट देना; अन्यथा बादमें तुम्हे बचानेवाला कोई नहीं ! लोकतन्त्रका राग आलापनेवाली मुख्यमन्त्रीके स्वयंके राज्यमें कहीं भी लोकतन्त्र नहीं है । गत पंचायत चुनावोंमें भी वहां हिंसाके समाचार आए थे और अब मन्त्रीजी खुलेमें ही गुण्डागर्दीकर चेतावनी दे रहे हैं । ऐसेमें यह ज्ञात होता है कि ये दल किसप्रकार छल और बलका प्रयोग करके सत्तामें बने रहना चाहते हैं; परन्तु जिसप्रकार प्रकाशके आते ही अन्धेरा स्वयं दूर हो जाता है, उसीप्रकार अब शीघ्र ही हिन्दू राष्ट्रकी स्थापनाके साथ ऐसे दलोंका अन्त होगा !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : डीबीएन
Leave a Reply