मार्च २०, २०१९
आपको अच्छेसे स्मरण होगा कुछ दिवसों पूर्व बरखा दत्तने पुलवामा आक्रमणके पश्चात पाकिस्तान प्रेम प्रकट किया था ।
बरखाने एक ‘ट्वीट’ किया था, जिसमे उसने बताया था कि हिन्दू राष्ट्रवादी उसे नग्न चित्र भेज रहे हैं ! इस प्रकरणमें पुलिसने अब एक व्यक्तिको बन्दी बनाया है ।
पुलिसने गुजरातके सूरतसे शब्बीर गुर्फान नामके धर्मान्धको बन्दी बनाया है, इसकी आयु ४५ वर्षकी है ।
जब बरखा दत्तने कहा था कि उसे नग्न चित्र भेजे जा रहे हैं, तब उसने कहा था कि ये हिन्दू राष्ट्रवादियोंका कार्य है; परन्तु पकडा गया व्यक्ति ४५ वर्षीय शब्बीर है; परन्तु बरखा दत्त उसका नाम नहीं लिख रही है, ये नग्न चित्र तो डाल सकती हैं; परन्तु पकडे गए व्यक्तिका नाम नहीं लिख सकती, छिपा रही है !!
“जब पत्रकार, जिसका कार्य है निष्पक्ष होकर समाजके सामने तथ्य प्रस्तुत करना, ऐसे पक्षपात करने लगे, तो तनिक विचार करें कि ऐसे पत्रकार यदि समूचे देशको तोड-मरोडकर तथ्य बताएंगें तो कितनी अनुचित भ्रान्तियां फैलेंगीं और राष्ट्रकी कितनी हानि होगी और यह कोई प्रथम प्रकरण नहीं है, जब बरखा दत्तका असत्य उजागर हुआ है । वायुसेना अधिकारके एयरबेसमें घुसकर गोपनीय सूचनाएं एकत्र करनेका प्रकरण हो या हिन्दुवादियोंको अपमानित करनेका प्रकरण, इनकी राष्ट्रविरोधी मानसिकता बार-बार सामने आती रही है; अतः शासनको इस हेतु कोई कडा पग उठाना अत्यावश्यक है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : आजतक
Leave a Reply