मार्च २६, २०१९
उत्तरप्रदेशके मेरठमें भरी पंचायतमें एक दुष्कर्म पीडिताकी लज्जाकी बोली लगानेका लज्जाजनक प्रकरण सामने आया है । दौराला क्षेत्रके एक गांवमें दो धर्मान्धोंने युवतीके साथ दुष्कर्मकर उसकी वीडियो बना ली । इसके पश्चात युवतीकी अश्लील वीडियो उसके पतिको भेजकर उसका विवाह तुडवा दिया ।
इस बातको लेकर दोनों पक्षोंमें पंचायत हुई तो आरोपी पक्षने युवतीकी इज्जतकी बोली लगा दी ! इसपर युवतीके परिजनोंने आरोपी युवकोंको पीट दिया । इसके पश्चात दोनों पक्षोंमें तनाव हो गया ।
थाना क्षेत्रके एक गांव निवासी दो धर्मान्ध युवकोंने एक वर्ष पूर्व गांवकी युवतीसे दुष्कर्म किया । उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली । कुछ दिवस पूर्व युवतीका विवाह हो गया । आरोपी युवकोंने अश्लील वीडियो उसके पतिको भेज दिया, इससे युवतीका विवाह टूट गया और उसका पति उसे मायके छोड गया !
युवतीके परिजनों व आरोपी युवकोंके परिजनोंके साथ ग्राम प्रधानके आवासपर पंचायत हुई । पंचायतमें कोई निर्णय नही हो पाया । पुनः पंचायत हुई । इस मध्य आरोपी युवकोंके परिजनोंने युवतीके परिजनोंको ढाई लाख रुपये देनेकी प्रस्तुति की । इसपर युवतीके परिजन भडक गए और उन्होंने आरोपी युवकोंके साथ मारपीट कर दी । गांवमें सांप्रदायिक झगडेकी सूचनापर पुलिसमें हडकम्प मच गया ।
ग्रामीणोंने दोनों आरोपियोंका सामाजिक बहिष्कार कर गांवसे निकालनेकी मांग की है । घटनासे सभी ग्रामीण आरोपियोंके विरुद्घ हैं ।
“मुगल आक्रान्ता हिन्दू स्त्रियोंकी लज्जापर प्रहार करते थे और उन्हें भरे बाजारमें बेचा जाता था ! आज वहीं जिहादी इतिहास अपनी पुनरावृत्ति कर रहा है और हिन्दू तब भी कुछ नहीं करपाते थे और आज भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं । इसका अर्थ है कि शताब्दियां चली गई; परन्तु बात अभी भी समझ नहीं आई !! अब भी नेत्र मूंदकर धर्मनिरपेक्षताके जालमें अन्धे बनकर बैठे हैं । हिन्दुओ ! उत्तरप्रदेशमें बहनोंकी बोली लगाना आरम्भ कर दिया है, क्या अब भी प्रतीक्षा ही करेंगें या एकत्र होकर अनुचित कृत्योंका विरोध ?”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply