मार्च २८, २०१९
नैशनल कॉन्फ्रेंसके नेता जावेद अहमद राणाने जम्मू-कश्मीरके पुंछमें मोदीको लेकर विवादित टिप्पणी की है । राणाने कहा कि यदि मुझे शक्ति मिले तो मैं देशके प्रधानमन्त्रीको (नरेन्द्र मोदी) पहले ठोक दूं । खुदाकी सौगन्ध, यदि मेरा बस चले तो मैं इस देशके प्रधानमन्त्रीके विरुद्घ, जितने भी हत्याएं हुई हैं, जम्मू-कश्मीर और देशमें, मैं इसको हत्याके प्रकरणमें अंदर ठोक दूं । यह हत्यारा है । यह मानवताका हत्यारा है । हिंदू-मुस्लिम परंपराको समाप्त किया है । काश अल्लाह ताला वह समय लाए, तदोपरान्त मैं दिखाऊं कि क्या होती है नेतृत्त्व !
“नेशनल कांफ्रेसका एक नेता कहता है कि मैं पाकिस्तानसे प्रेम करता हूं, जो उसे अपशब्द कहेगा तो मैं दस कहूंगा और अब यह धर्मान्ध प्रधानमन्त्रीको मारनेकी बातें कर रहा है । ५ वर्षोंके कालमें ये सब जिहादी नेता निकल-निकल कर आ रहे हैं, पहले सब शान्त था, सब ओर सहिष्णुता थी; क्योंकि इनके कुकृत्य बिना रोक-टोक हो रहे थे । चूंकि अब आतंकियोंके सभी आश्रय स्थल सब मोदी शसनने बन्द कर दिए है, तो मोदीके प्रति विष उगल रहे हैं । केन्द्र शासन इसपर संज्ञान ले व कडीसे कडी कार्यवाही करे !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply