मार्च ३०, २०१९
पश्चिम बंगालमें भाजपाके एक कार्यकर्ताकी कथित रूपसे तृणमूल समर्थक उपद्रवियोंने गोली मारकर हत्या कर दी है । इस घटनाके पश्चात भाजपा समर्थकोंने माल्दा जनपदके हरीशचंद्रपुर क्षेत्रमें सडक जाम कर दी । यह स्थान कोलकातासे ४०५ किलोमीटर दूर है । पुलिसके पास प्रविष्ट परिवादके अनुसार २८ वर्षके पटानू मंडल अपनी पत्नी और आठ माहकी पुत्रीके साथ सो रहे थे तभी कुछ लोग उनके घर आए और उन्होंने गोलियां चलानी आरम्भ कर दी ।
वहीं मंडल तीसरे ऐसे व्यक्ति बन गए हैं, जिसकी पश्चिम बंगालमें चुनावकी तारीखोंके घोषणाआ के बाद हत्या की गई है । इससे पूर्व १२ मार्चको २८ वर्षके कांग्रेस कार्यकर्ताकी दिनाजपुर जनपदमें हत्या कर दी गई थी ।
माल्दा जिला अध्यक्ष संजीत मिश्राने आरोप लगाते हुए कहा, “मंडल हरिश्चंद्रपुर पुलिस स्टेशनमें एक नागरिक पुलिस स्वयंसेवकके रूपमें कार्य करता था । इससे पूर्व तृणमूल कार्यकर्ताओंने उसे एक झूठे प्रकरणमें फंसाया और उसकी नौकरी चली गई । इसके पश्चात वह जनपदमें भाजपा नेता बन गया । वह एक रैलीका आयोजन करने शवाला था, जहां १,००० लोग एकत्र होने वाले थे । तृणमूल समर्थित गुंडोंने मंडलकी हत्या कर दी ।’
भाजपा जब कपने राष्ट्रनिष्ठोंकी कार्यकर्ताओंकी रक्षा नहीं कर सकती हैं तो देशके साधारण नागरिकोंकी क्या स्थिति होगी !! ”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply