सुकन्या समृद्धि योजना ‘गैर-इस्लामिक’ घोषित, फतवा जारी !!


अप्रैल १, २०१९

केन्द्रकी सुकन्या समृद्धि योजनाको २०० से अधिक इस्लामिक जानकारोंने (मुफ्ती) ‘गैर-इस्लामिक’ घोषित किया है । इस योजनाके अन्तर्गत बैंकमें बालिकाओंके नामपर उनके माता-पिताद्वारा खाता खुलवाया जाता है । शरियाके अनुसार यह योजना एक गैर-इस्लामिक योजना है । ‘जमीयत उलेमा-ए-हिंद’के मीडिया प्रभारी अजिमुल्लाह सिद्दीकीके अनुसार, सुकन्या समृद्धि योजना ब्याजपर आधारित है; इसलिए यह योजना गैर-इस्लामी है ।

मोदी शासनने २०१५ में ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओं’ अभियानके अन्तर्गत यह योजना आरम्भ की थी । सुकन्या समृद्धि योजना केन्द्र शासनकी विशेष योजना है । इस योजनाके अन्तर्गत १० वर्ष तककी बच्चियोंका बैंक खाता मात्र २५० रुपयोंमें किसी पोस्ट ऑफिस या कमर्शियल ब्रांचकी अधिकृत शाखामें उनके माता-पिताद्वारा खुलवाया जाता है । इस योजनाके अन्तर्गत खुलवाए गए खातोंमें एकत्र राशिपर ८.६% वार्षिक ब्याज (वर्तमान दर) दिया जाता है । शरियाके अनुसार, इस योजनाके अन्तर्गत मिलनेवाला ब्याज ही इसे गैर-इस्लामी बनाता है ।


‘जमीयत उलेमा ए हिन्द’के मीडिया प्रभारी अजीमुल्लाह सिद्दीकीने बताया कि इस सप्ताहके आरम्भमें संगठनद्वारा आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलनमें बच्चियोंके लिए चलाई जा रही छोटी बचत योजनापर एक प्रस्ताव पारित किया गया । ‘ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड’के कमाल फारुकीने कहा कि बैंकके पास पूंजीके माध्यमसे ब्याज अर्जित करना ‘गैर-इस्लामी’ है ।


सुविधानुसार परिभाषा निर्धारित करना ही शरीयत है । आए दिन ऐसे-ऐसे निराधार तर्क आते हैं, जिसपर विश्वास करना कठिन है; अन्यथा कन्याओंके लिए ब्याजकी योजना धर्मविरुद्ध कैसे हो सकती है ? इस्लामिक लोगोंने अपनी कुरीतियोंको दूर करने हेतु फतवा लाना चाहिए; परन्तु निराधार बातोंपर फतवा लाना यह प्रतिबन्धित होना चाहिए; क्योंकि यह लोकतन्त्र है और लोकतन्त्रमें भिन्न विधानका कोई अर्थ नहीं है ।” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : ऑप इण्डिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution