आलिया भट्टकी मां सोनी राजदानने कहा, मुझे पाकिस्तान चले जाना चाहिए, वहां मैं प्रसन्न रहूंगी !!


मार्च ३, २०१९

 

आलिया भट्टकी मां सोनी राजदानका कहना है कि उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए और वे वहां प्रसन्न रहेंगी । सोनी इन दिनों अपने आनेवाले चलचित्र ‘नो फादर्स इन कश्मीर’के प्रसारमें व्यस्त हैं । इसी सन्दर्भमें ६२ वर्षकी इस अभिनेत्रीने एक साक्षात्कारके समय कश्मीर घाटीमें संघर्षको लेकर बात की । उन्होंने कहा कि कश्मीरका सांस्कृतिक संतुलन बिगड चुका है । इतना ही सोनीने कहा कि जब वे इस प्रकरणपर अपनी बात रखती हैं तो लोग उनका उपहास करने लगते हैं ।

 

सोनीने कहा, “अब जब मैं ऐसी बातें करती हूं तो लोग मुझे देशद्रोही कहकर पाकिस्तान भेजना आरम्भ कर देते हैं । कभी-कभी मैं सोचती हूं कि हां, मुझे पाकिस्तान ही चले जाना चाहिए । मैं प्रसन्न रहूंगी पाकिस्तान जाकर । वहांका भोजन भी उत्तम है । यहां तो भगाते हैं लोग मुझे । मुझे लोगोंने कहा कि तुम पाकिस्तान जाओ; परन्तु मेरे समान सोच रखनेवाले लोग अधिक हैं; इसलिए मुझे इससे कोई अधिक अन्तर नहीं पडता है कि कौन क्या कहता है ?” जब सोनीसे पूछा गया कि वे कैसे कह सकती हैं कि पाकिस्तानमें अधिक प्रसन्न रहेंगी ?, तो उन्होंने कहा कि वे पाकिस्तान जाएंगी, वहांका खाना खाएंगी और वापस आ जाएंगी । वहां रहेंगी नहीं, केवल छुट्टी मनाने जाएंगी ।

सोनीने कहा कि वे भारतके पूर्ण रूपसे हिंदू देश बननेके विरुद्घ हैं; क्योंकि यहांकी मिली-जुली संस्कृतिके कारण ही यह उत्तम देश बन सका है । जबकि पाकिस्तानमें ऐसा नहीं है ।

 

“पाकिस्तान प्रतिदिन हमारे सैनिकोंके रक्तका प्यासा हो रहा है और इन अभिनेत्रियोंको पाकिस्तानी भोजन करने जाना है, पाकिस्तानमें रहना है ! चूक हमारी ही है कि देशने जिन्हें सम्मान नहीं देना चाहिए था, उन्हें सिरपर बैठा लिया और आज वहीं तथाकथित अभिनेता और अभिनेत्रियां पाकिस्तान प्रेमी हो रहे हैं । अभिनेत्री छुट्टी मनाने क्यों जा रही हैं, वे स्थायी रूपसे वहां रहे और देशका भार हल्का करें; क्योंकि ऐसे स्वार्थी, राष्ट्रप्रेमहीन मनुष्योंको ढोते-ढोते अब इस धराका भार भी बढने लगा है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : भास्कर



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution