पीडीपी विधायकका अभियान्त्रिकीकी शिक्षा लेनेवाला भतीजा बना आतंकी, ‘हिजबुल मुजाहिद्दिन’में सम्मिलित !!


अप्रैल ४, २०१९

२०२० तक कश्मीरको पृथक करनेकी चेतावनी देनेवाली पीडीपी अध्यक्षा महबूबा मुफ्तीकी पार्टीके विधायक जफर इकबाल मन्हासका भतीजा कामरान जहूर आतंकी संगठन ‘हिजबुल मुजाहिद्दिन’में सम्मिलित हो चुका है !

 

https://twitter.com/amitanandal88/status/1113681870770728960/


शोपियां जनपदके करेवाके शादाब क्षेत्रका निवासी कामरान कुछ दिवस पूर्व ही लापता हो हुआ था; परन्तु बुधवार, ३ अप्रैलको उसके चित्र एके-४७ बन्दूक लिए सामाजिक प्रसार माध्यमपर (ट्विटरपर) प्रसारित होने लगे, जिसके पश्चात दक्षिण कश्मीरके एक अधिकारीद्वारा पुष्टि की गई कि चित्रमें कामरान ही है ।


‘इंडियन एक्सप्रेस’से हुई वार्तामें अपने भतीजेके आतंकी संगठनसे जुडनेपर जफरने कहा कि उन्हें इस बातका विश्वास नहीं हो रहा है । उन्होंने ऐसा स्वप्नमें भी कभी नहीं सोचा था ।


कामरान अभियान्त्रिकीका (इंजीनियरिंगका) छात्र था । मन्हासने बताया कि कामरानने २० दिवस पूर्व निकटवर्ती मुल्गा नगरके लिए निकला था । उन्होंने बताया कि वहां (कुलगाम में) वह अपनी शिक्षा कर रहा था; परन्तु अब उन्हें ज्ञात हुआ है कि वह आतंकी संगठनमें सम्मिलित हो गया है ।


“ नेताका यह कहना कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा, यह हास्यास्पद है । उनका दल व उनकी अध्यक्षा प्रतिदिन पृथकतावादी नेताओं, आतंक समर्थित इस्लामिक संगठनोंका समर्थनकर उनपर प्रतिबन्धका विरोध करती हैं, ऐसे दलोंके यदि सम्बन्धी आतंकी संगठनमें चले जाए तो कौनसी बडी बात है ? गत दिवसोंमें भी यह उजागर हुआ कि आइएसआइ युवाओं व छात्रोंको लक्ष्य बना रही है, ऐसेमें यह होना स्वाभाविक है ! जब कश्मीरको पृथक करनेकी भावना बडोंमें ही प्रबल है तो बच्चों या युवाओंसे क्या अपेक्षा की जाए ? वे तो आतंकी दलोंमें जाएंगें ही; क्योंकि उनमें यह बौद्धिक स्तर या राष्ट्रप्रेम नहीं है कि जो देश हमारे लिए इतना कर रहा है, उसके विरुद्घ हमें जाना नहीं चाहिए ! शासन अब आतंकी बन रहे इन छात्रोंको रोके या इन्हें दी जानेवाली सुविधाओंपर पुनर्विचार करें, यही राष्ट्रहितमें है ।” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : ऑप इण्डिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution