झारखण्डमें रामनवमी शोभायात्रापर पत्थरबाजी, धर्मान्ध नरुल्लाह बन्दी बनाया गया !


अप्रैल १४, २०१९

 

रजरप्पा थाना क्षेत्रके दुलमी प्रखण्डके सिकनी गांवमें शनिवार, १३ अप्रैलको रामनवमी शोभायात्रापर पथरावके पश्चात दो पक्षोंके मध्य तनाव हो गया है । इस पथरावमें कई अधिकारियोंको भी चोट आई है । घटनाके पश्चात सिकनी गांवमें भारी संख्यामें पुलिस बलको तैनात किया गया है । पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी दोनों पक्षोंके लोगोंको समझानेमें लगे हुए हैं ।

लोगोंने बताया कि वे लोग निर्धारित रास्तेसे रामनवमीका जुलूस गांवमें घूमा रहे थे । इसी मध्य पहलेसे सज्ज मुसलमान पक्षके लोगोंने अपनी छतोंसे जुलूसपर पथराव करना आरम्भ कर दिया । इस पथरावमें जुलूसमें सम्मिलित कई लोग चोटिल हो गए । इसके पश्चात जुलूसमें सम्मिलित लोगोंने भी पत्थर चलाना आरम्भ कर दिया । जुलूसके साथ उपस्थित पुलिस अधिकारियोंने स्थितिको अनियन्त्रित होता देख तत्काल इसकी सूचना पदाधिकारियोंको दी । सूचनापर दुलमी सीओ किरण सोरेन, रजरप्पाके एसआई अरूण सिंह सहित भारी संख्यामें पुलिस बल पहुंचकर स्थितिको नियन्त्रण करनेमें लग गए; परन्तु दोनों ओरसे हो रहे पथरावमें कई अधिकारियों सहित पुलिसवालोंको भी चोट आई है ।

 

“रामके देशमें अब राम नवमी मनाना ही दुष्कर हो गया है, इससे बडी विडम्बना क्या होगी ? राम भक्तोंपर इस पत्थरबाजीपर तथाकथित धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दल, कुछ समाचार माध्यम और लिबरल समूहोंका मौन दिखाता है कि ये सभी भारतविरोधी गतिविधिमें संलिप्त हैं, जिनका उद्देश्य केवल हिन्दुओंका पतन है ! अपने आप सहिष्णु कहलानेवाला हिन्दू आज अपने धर्मके अस्तित्वके लिए लड रहा है, इसमें चूक हिन्दुओंकी ही है; क्योंकि धर्म विषयोंपर हमारा मौन ही निधर्मियों व जिहादियोंके साहसको इतना बढा पाया है कि धर्मान्ध पुलिसकी उपस्थितिमें भी पत्थरबाजी करते हैं अर्थात पुलिसका भी कोई भय नहीं है ! हिन्दुओ ! यदि धर्मरक्षा कर अपना अस्तित्व रक्षण करना चाहते हैं तो धर्माभिमानी बने और राम यात्रापर हुई पत्थरबाजीका मुखर होकर विरोध करें; क्योंकि अब यह लगभग प्रत्येक हिन्दू उत्सवका हो गया है कि धर्मान्ध पत्थर बरसाते हैं, जबकि आजतक ईद आदि किसी त्यौहारपर कोई उपद्रवकी बात नहीं आई । हिन्दू धर्मने तो सदैव सभीको बाहें फैलाकर अपनाया है; परन्तु यदि सामनेवाला बाहें ही काटने लगे तो क्या उन्हें और अधिक आश्रय देना उचित है ?”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution