बालाकोटमें भारतीय वायुसेनाके हवाई आक्रमणके पश्चात (एयरस्ट्राइक) भी पाकिस्तानकी वृत्तिमें कोई सुधार नहीं है ! पिछले डेढ महीनेमें पाकिस्तानने सीमापारसे ५१३ गोलीबारी की है । इतना ही नहीं, पाकिस्तानने १०० से अधिक बार भारी शस्त्रोंका भी उपयोग किया, यद्यपि हमारे वीर सैनिकोंने इसका प्रत्युत्तर भी उसीप्रकार दिया है ! इससे यह तो हमारे राज्यकर्ताओंको समझमें आ जाना चाहिए कि ये छोटे-मोटे ‘सर्जिकल स्ट्राइक’से पाकिस्तान नहीं सुधरनेवाला है, इसका तो एक ही उपाय है, युद्धकर इसका भारतमें विलय करना ! अर्थात न रहेगा बांस और न बजेगी बांसुरी ! इससे कश्मीर समस्याका भी स्थायी समाधान हो जायेगा और आसपासके अनेक देश जो इस आतंकिस्तानसे आतंकित रहते हैं, वे भी हमें बहुत आशीर्वाद देंगे !
Leave a Reply