जैश-ए-मोहम्मदका पत्र, स्वर्ण मन्दिर सहित रेलवे स्टेशनोंको दी उडानेकी चेतावनी !!


अप्रैल १६, २०१९

विभागीय रेलवे अधिकारी (डिवीजनल रेलवे मैनेजर) फिरोजपुर विवेक कुमारको जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठनकी ओरसे एक चेतावनी भरा पत्र मिला है । इसमें कहा गया है कि हम अपने जिहादियोंकी मृत्युका बदला अवश्य लेंगे और १३ मईको फिरोजपुर, फरीदकोट, बरनाला, अमृतसर और जालंधर रेलवे स्टेशनोंको बमसे उडा देंगे । पत्र लिखनेवालेने अपना नाम नहीं लिखा; परन्तु जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन और मैसूर अहमद एरिया कमांडर जम्मू-कश्मीर (सिंध) पाकिस्तान लिखा हुआ है ।

हिन्दी भाषामें लिखे इस पत्रमें यह भी लिखा हुआ है कि शीघ्र ही राजस्थानके जयपुर, रेवाडी, बीकानेर, जोधपुर, गंगानगरके साथ राजस्थानके ‘मिलिट्री बेस’, बस अड्डे एवं मन्दिरोंको उडा दिया जाएगा । पत्रमें १६ मईको पंजाबके स्वर्ण मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलोंको उडा देनेकी चेतावनी भी दी गई है ।

निस्सन्देह यह पत्र भ्रामक भी हो सकता है । पहले भी ऐसे पत्र डी.आर.एम. कार्यालय फिरोजपुरको कई बार मिल चुके हैं; परन्तु फिर भी सुरक्षा विभागोंद्वारा इस पत्रको बडी गंभीरताके साथ लिया जा रहा है ।

स्रोत : पंजाब केसरी



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution