अप्रैल १६, २०१९
नेताओंके भाषणपर चुनाव आयोगकी कडाई निरन्तर बढती जा रही है तो नेताओंकी वाणी भी रुकनेका नाम नहीं ले रही है । अब कांग्रेसके प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धूका एक वक्तव्य सामने आया है, जिसमें वह मुस्लिम समुदायसे एकजुट होकर कांग्रेस पार्टीके लिए मतदान करनेकी कह रहे हैं । सिद्धूने यह वक्तव्य बिहारके कटिहारमें दिया है । कटिहार लोकसभाकी बलरामपुर विधानसभामें जनसभाको सम्बोधित करते हुए नवजोत सिंह सिद्धूने कहा कि आपकी ऐसी लोकसभा है, जहां अल्पसंख्यक भी बहुसंख्यक है; इसलिए आप यदि एकजुटता दिखाएंगे तो तारिक अनवरको कोई नहीं पराजित कर सकता है ।
“अल्पसंख्यक और बहुसंख्यकके नामपर देशमें विष घोलनेवाले ऐसे अवसरवादी नेताओंपर चुनाव आयोगने आजीवन प्रतिबन्ध लगना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : ऑप इण्डिया
Leave a Reply