अप्रैल १८, २०१९
मध्य प्रदेशकी भोपाल सीटसे बीजेपीका प्रत्याशी घोषित होनेके पश्चात साध्वी प्रज्ञा ठाकुरने पार्टी कार्यकर्ताओंको सम्बोधित किया । जेलमें कथित यातनाओंके बारेमें बताते-बताते रो पडीं । साध्वी प्रज्ञाने कार्यकर्ताओंसे कहा, “वो (जेल अधिकारी) कहलवाना चाहते थे कि मैंने विस्फोट (मालेगांव विस्फोट प्रकरण) किया है और मुस्लिमोंको मारा है । प्रातःकाल हो जाता था पिटते-पिटते ! पीटनेवाले लोग परिवर्तित हो जाते थे; परन्तु पिटनेवाली मैं केवल एकाकी रहती थी !”
इस मध्य उन्होंने कांग्रेसपर भी लक्ष्य साधा । उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंहने ना जाने मुझसे किसका बदला लिया है । विधर्मी और देशद्रोही लोगोंने मुझे लक्ष्य बनाया; परन्तु सदैव देशहितकी बात और कार्य किया है । उन्होंने आरोप लगाया कि षड्यन्त्रके मुख्य सूत्रधार दिग्विजय सिंह हैं !
साध्वीने यह भी कहा कि मैं नेतागिरी करने नहीं आई हूं, मैं धर्म युद्ध करने आई हूं । मेरा नाम स्वामी पूर्णचेतना है, इसलिए मैं चेतना जगाने आई हूं । ये सब बाते प्रज्ञा ठाकुरने भोपालके हुजूर विधानसभामें एक बैठकके समय बोल रहीं थीं ।
बताते चलें कि इससे पूर्व बुधवारको प्रज्ञाने बीजेपीकी सदस्यता ग्रहण की । इस वर्ष साध्वी प्रज्ञा ठाकुरको प्रयागराज कुंभके समय भारत भक्ति अखाडेकी आचार्य महामण्डलेश्वर भी बनाया गया था ।
“षडयन्त्रकारी कांग्रेसकी नीति सदैव हिन्दू साधु- सन्तोंके विरुद्घ रही है, जिसे ‘भगवा आतंकवाद’का नाम देकर वर्षोंतक हिन्दू सन्यासियोंको प्रताडनाएं दी गई ! प्रताडनाएं भी ऐसी कि आत्मा कम्पित हो उठे ! और अब कांग्रेस उसी हिदुत्वके नामपर वोट मांग रही है । ऐसे छद्मवेषधारियोंसे सभी हिन्दुओंने सतर्क रहना चाहिए ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : न्यूज १८
Leave a Reply