त्रिपुरा कांग्रेसके अध्यक्षने थानेमें पुलिसकर्मियोंके सामने ही व्यक्तिको मारा थप्पड !


अप्रैल १९, २०१९
   
लोकसभा मतदानके मध्य त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्षका एक वीडियो सामने आया है । इस वीडियोमें त्रिपुरा कांग्रेसके अध्यक्ष प्रद्योत किशोर देव बर्मन (Pradyot Dev Burman) पुलिस स्टेशनमें पुलिसकर्मियोंके सामने ही एक व्यक्तिको थप्पड मारते दिख रहे हैं । थप्पड मारनेकी यह घटना कैमरेमें कैद हो गई । सूचनाके अनुसार जिस व्यक्तिको प्रद्युत किशोर देव बर्मनने थप्पड जडा उसपर उनकी बहन और त्रिपुरासे कांग्रेस प्रत्याशी प्रज्ञा देव बर्मनकी यात्रापर आक्रमण करनेका आरोप है । आपको बता दें कि गत दिवसोंमें ही राजस्थानमें एक और कांग्रेस नेतापर विद्युत विभागके अधिकारीने मारपीटका आरोप लगाया था । विद्युत विभागके अधिशासी अभियंता (एक्सक्यूटिव इंजीनियर) जेपी मीनाने राजस्थान शासनमें खेल एंव परिवहन मन्त्री अशोक चांदना मारपीट और अभद्रताका आरोप लगाया था ।


अधिकारीका कहना था कि मन्त्रीने उन्हें थप्पड मारा और जातिसूचक शब्द कहे । अभियन्ताने अपने विभागिय साथियोंके साथ प्रदर्शन किया और न्यायकी मांग की थी । इससे पूर्व इसी वर्ष जनवरीमें लालू प्रसाद यादवकी पार्टी राजदके विधायक प्रहलाद यादवने भूमि विवादमें एक व्यक्तिको थप्पड मारा और धमकाया था । इतना ही नहीं, विधायकने व्यक्तिके विरुद्घ आपत्तिजनक शब्दोंका प्रयोग भी किया था । इस घटनाका वीडियो भी प्रसारित हो गया था । चौंकानेवाली बात यह है कि प्रहलाद यादवपर पहले भी कई आरोप लग चुके हैं ।

 

“स्वार्थसे प्रेरित राजनेता स्वयंका घर भरनेके लिए राजनीतिमें आते हैं और घर भरनेके पश्चित वे ईश्वरतकको कुछ नहीं मानते तो सामान्य व्यक्ति तो क्या है ? क्या ऐसे अहंकारी नेताओंका राजनीतिसे पतन नहीं होना चाहिए ? पुलिस, जिसका मुख्य कार्य नागरिकोंकी रक्षा करना है, दुखद है वह अब केवल नेता रक्षक बन चुकी है; अन्यथा कोई नेता उनके सामने व्यक्तिको कैसे पीटता ? राजनेता जब सेवा भाववाला हो, तभी राष्ट्रकी उन्नति हो सकती है; परन्तु अहंकारी और लोभी नेताओंसे राष्ट्र क्या अपेक्षा करे ?; अतः इस परिस्थितिको ठीक करनेके लिए हिन्दू राष्ट्रकी आवश्यकता है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : एनडीटीवी



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution