अप्रैल २०, २०१९
भारतीय वायुसेनाने (आइएएफ) विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमानको ‘वॉर टाइम गैलेंट्री पुरस्कार – वीर चक्र’ देनेकी सिफारिश की है । इसके साथ ही भारतीय वायुसेनाने अभिनंदनको सुरक्षा कारणोंके चलते श्रीनगर एयरबेससे स्थानान्तरित कर दिया है । बताया जा रहा है कि कश्मीर घाटीमें अभिनन्दनकी सुरक्षाको लेकर उन्हें स्थानान्तरित किया गया है । ‘एएनआई’के अनुसार, अभिनंदन वर्थमानको पश्चिमी क्षेत्रके किसी महत्वपूर्ण एयरबेसपर भेजा गया है । उल्लेखनीय है कि ‘जैश-ए-मोहम्मद’के आतंकियोंद्वारा अभिनन्दनको लेकर निरन्तर चेतावनी जारी की जा रही हैं ।
सूत्रोंका कहना है कि अभिनंदन वर्थमानकी वीरताके लिए भारतीय वायुसेनाने उन्हें ‘वीर चक्र’से सम्मानित करनेकी सिफारिश की है । बता दें कि ‘वीर चक्र’ तीसरा सबसे बड़ा गैलेंट्री पुरस्कार है ।
भारतीय वायुसेनाके विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमानने २७ फरवरीको देशकी सीमामें घुसनेका प्रयास कर रहे पाकिस्तानी युद्धक विमानोंको भगानेमें महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी ।
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply