अप्रैल २१, २०१९
‘शिया वक्फ बोर्ड’के अध्यक्ष वसीम रिजवीने एक बार पुनः विवादित वक्तव्य देते हुए कहा है कि यदि देशमें कांग्रेस सत्तामें वापस आती है तो भारतपर ‘आईएसआईएस’का अधिकार होगा ।
रिजवीने कांग्रेसपर प्रहार करते हुए कहा कि मोदीको हटानेका षडयन्त्र पाकिस्तान और अफगानिस्तानसे हो रहा है । ‘आइएसआइएस’ यह समझ रहा है कि हिन्दू वोट कई स्थानोंपर विभाजित रहा है । यदि मुसलमानोंको एकत्र करके मोदीके विरुद्घ वोट करवा दिया जाए तो हिंदुस्तानमें कांग्रेस शासन लाया जा सकता है ।
वसीम रिजवीने मतदाताओंसे कहा कि प्रत्येक हिंदुस्तानीको राष्ट्रीय हित और आतंकी षडयन्त्रको समझते हुए अपने मताधिकारका प्रयोग करना चाहिए ।
“वस्तुतः रिजवीका यह कथन उचित ही है; क्योंकि गत दिवसोंमें जो आतंक समर्थक इस्लामिक संस्थाएं पकडी गई है, जिनका आइएससे सीधा सम्पर्क पाया गया, वे सभी कांग्रेसके शासनमें ही फली-फूलीं थीं तो अब यदि कांग्रेस आ भी गई तो इसका क्या विश्वास है कि सत्ता पानेके पश्चात वे गतिको दुणाकर आतंकी संस्थाओंके समर्थक सिद्ध नहीं होंगें; अतः कांग्रेस अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है ! राष्ट्रहितमें सभी लोगोंने उचित चुनाव ही करना चाहिए ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply