आरजेडी नेता सिद्दीकीका विषकारी वक्तव्य, ‘वंदे मातरम’ नहीं गा सकता, आस्थाके विरुद्घ !!


अप्रैल २२, २०१९

 

चुनाव प्रचारमें विवादित वक्तव्योंका प्रकरण निरन्तर जारी है । इसमें अब एक और नाम जुड गया है । राजदके वरिष्ठ नेता और दरभंगा लोकसभा सीटसे चुनाव लड रहे अब्दुल बारी सिद्दीकीने रविवार, २१अप्रैलको एक विवादित वक्तव्य देते हुए ‘वंदे मातरम’ बोलनेसे मना कर दिया । उन्होंने कहा कि उन्हें भारत माताकी जय बोलनेसे कोई परहेज नहीं है; परन्तु राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाना उनकी आस्थाके विरुद्घ है । सिद्दीकीने कहा, ‘‘जो एकेश्वरमें विश्वास रखता है, वह कभी भी वंदे मातरम नहीं गाएगा ।”

इसके साथ ही सिद्दीकीने महात्मा गांधीके हत्यारे नाथूराम गोडसेको पहला आतंकवादी बता दिया । सिद्दीकी यहीं नहीं रुके, उन्होंने भारतीय जनता पार्टीको चुनौती देते हुए कहा कि भाजपामें साहस है तो वो गोडसे मुर्दाबादका नारा लगाकर दिखाएं । उन्होंने कहा कि क्या मोदी सार्वजनिक रूपसे गोडसेकी निंदा करेंगें ?

भाजपाने इसकी निंदा करते हुए उन्‍हें बिहारका आजम खान बता दिया । सिद्दीकीके इस वक्तव्यपर बिहारके उप मुख्यमंत्री एवं भाजपाके वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदीने कहा कि राजदके लोग भारतके टुकडे-टुकडे करनेकी मंशा रखने वालोंके साथ हैं; इसलिए उन्हें वंदे मातरम बोलनेमें कठिनाई है ।

वहीं, भाजपाके प्रवक्ता निखिल आनंदने कहा कि सिद्दीकीको पहले ‘कठमुल्लावाद मुर्दाबाद‘का उद्घोष करना चाहिए । उन्होंने कहा कि सामाजिक न्यायके विरोधी सिद्दीकीको दरभंगाकी जनता पाठ पढाएगी । इसके साथ ही ‘जनता दल यूनाइटेड’ने भी इसकी निंदा करते हुए कहा कि उनपर ओवैसी या तेजस्‍वीका प्रभाव हुआ है ।


“एकेश्वरमें माननेवाले सर्वत्र ईश्वर देखते हैं, वे सूअर और बकरेमें भेदभाव नहीं करते हैं । एकेश्वरको माननेवालोंके लिए राष्ट्र भी वही ईश्वर होता है; क्योंकि उसके लिए कण-२ एक ईश्वर ही है; परन्तु एकेश्वरवादका मखमलका चोला ओढाकर सिद्दीकी अपने फटी-गली मानसिकताको छिपानेका प्रयास कर रहे हैं । वास्तवमें ऐसे लोगोंको किसी अल्लाह या ईश्वरसे कोई लेना-देना नहीं होता, इनका कार्य केवल विष उगलती वाणीसे केवल सामान्यजनके मनमें विष भरना होता है ताकि इनकी कुर्सी बची रहे ! ऐसे लोग निश्चय ही दण्डके पात्र हैं ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : ऑप इण्डिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution