अप्रैल २३, २०१९
भोपालमें कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंहको उनके ही मंचपर सभी कांग्रेसियोंके सामने एक युवकने उपेक्षा कर दी ।
दिग्विजय सिंह भोपालमें अपना चुनाव प्रचार कर रहे थे, इसीके अन्तर्गत वो एक रैलीको सम्बोधित कर रहे थे, जहां वो नरेन्द्र मोदीकी बुराई कर रहे थे । दिग्विजयने युवकोंसे कहा कि मोदीने युवकोंके लिए कुछ नहीं किया, जिसके भी खातेमें १५ लाख आएं, वो हाथ उठाओ ।
दिग्विजयकी बात सुनकर एक युवकने हाथ उठाया तो दिग्विजयने उसे मंचपर बुलाया ।
दिग्विजयने युवकको कहा कि ‘माइक’से बोलो, तो युवकने कहा कि मोदीजीने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करके आतंकवादियोंको मारा ! इसपर दिग्विजयने उस युवकको तुरन्त ही मंचसे नीचे उतरवा दिया और बादमें उस युवकपर भडकने भी लग गए !
#WATCH Bhopal: Congress candidate Digvijaya Singh asks a youth in the crowd 'did you get Rs 15 lakhs in your account?' The youth walks up to the stage and says 'Modi ji did surgical strike and killed terrorists.' pic.twitter.com/FRoVhHPk5h
— ANI (@ANI) April 22, 2019
“दिग्विजय सिंहको यह ज्ञात होना चाहिए कि यह २१ शताब्दीका युवा भारत है, जितना बहकाना था, बहका चुके हैं; परन्तु अब युवा सब देखता है और समझता है । युवकने बिना लडाई-झगडा किए नेताको ऐसा उत्तर दिया है कि सम्भवतः वे भूल नहीं पाएंगें और होना भी यही चाहिए, सत्यको मुखर होकर ही कहना चाहिए । भारतीय राजनीतिमें आजतक यही होता आया है कि कर्म किसीने किया नहीं, केवल आरोप-प्रत्यारोप ही लगते रहे हैं; परन्तु अब युग परिवर्तनका समय है, सभी निष्क्रिय नेता इसीप्रकार अपमानित कर सत्तासे बाहर किए जाएंगें ! ”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : डीबीएन
Leave a Reply