अप्रैल २४, २०१९
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत, उत्तरप्रदेशके मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ और देहलीके मुख्यमन्त्री अरविन्द केजरीवालको चेतावनी दी गई है । चेतावनी भरा एक पत्र उत्तरप्रदेशके शामली जनपदके स्टेशन अधिकारीको भेजा गया है । पत्रमें कई रेलवे स्थानकों (स्टेशनों) और मन्दिरोंको भी उडानेकी बात कही गई है ।
पत्रमें १३ मईको शामली, बागपत, मेरठ, हापुड, गजरौला, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बरेली, दिल्ली, पानीपत, रोहतक सहित कई रेलवे स्थानकको (स्टेशनको) बमसे उडानेकी चेतावनी दी गई है । १६ मईको इलाहाबादके संगम मन्दिर, काशी विश्वनाथ मन्दिर, अयोध्याके राम मन्दिर, गाजियाबादके हनुमान मन्दिर, देहलीके प्रमुख मन्दिर और बस स्थानकको (अड्डेको) बमसे उडानेकी बात कही गई है । पत्रमें आगे लिखा है कि उत्तरप्रदेशके मुख्यमन्त्री, देहलीके मुख्यमन्त्री और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघके प्रमुखको शीघ्र ही मार देंगें !! खुदा हाफिज ।
हाथसे लिखा गया यह पत्र शामली रेलवे स्टेशनपर साधारण डाकसे भेजा गया । सोमवार, २२ अप्रैलको इसकी सूचना पुलिसको दी गई । पत्र मिलनेके पश्चात आसपासके जनपदोंमें भी सावधान रहनेके लिए आदेश जारी किया गया है ।
“स्वतन्त्रताके इतने वर्षों पश्चात भी इस लोकतन्त्रने हमें क्या दिया है ? कोई भी व्यक्ति एक पत्र लिखकर हमारे मन्दिरों और सार्वजनिक स्थलोंको उडानेकी चेतावनी देता है और हम हाई अलर्ट घोषित करते हैं और सुरक्षा व्यवस्थाको कुछ दिवसोंके लिए सशक्त करते हैं; परन्तु कभी भी मूलपर प्रहार नहीं करते हैं । गत कुछ वर्षोंमें भारतमें अनेक लघु पाकिस्तान बन चुके हैं । यहांकी आन्तरिक संस्थाएं, मदरसें और मस्जिदें आतंकी सिद्ध करते हैं ! तो क्या हम ऐसे अनेकों लघु पाकिस्तान बननेकी प्रतीक्षा कर रहे हैं ! आतंक समर्थक राष्ट्रोंसे घिरा छोटासा देश इस्राइल कुछ ही वर्षोंमें इतना सक्षम हो गया है कि वहां कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता है तो भारत इतना समृद्ध और सम्पन्न देश होते हुए भी सुरक्षाके क्षेत्रमें क्यों आगे नहीं जा सका है ? इसपर अवश्य विचार करें !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : भास्कर
Leave a Reply