दुष्कर्मके आरोपी मोहम्मद रियाजको पकडने गई पुलिसपर धर्मान्धोंका तलवार व लाठी-डंडोंसे आक्रमण !!


अप्रैल २४, २०१९


   
उत्तर प्रदेशके बाराबंकी जनपदमें दुष्कर्मके आरोपी मोहम्मद रियाजकी खोजमें बेलहरा उपमण्डलमें गई तो पुलिसपर आरोपी और उसके लगभग दो दशकाधिक (दर्जन) मित्रोंने तलवार तथा लाठी डंडोंसे भयंकर आक्रमण कर दिया । उन्मादियोंके इस आक्रमणमें कई पुलिसकर्मियों चोटिल हो गए तथा अवसर पाकर मुख्य आरोपी रियाज अपने साथियों सहित भागनेमें सफल हो गया ! यद्यपि पुलिसने रियाजके एक मित्र मस्तान बाबाको बन्दी बना लिया है और साथ ही तमंचा, कारतूस व कई तलवारें अधिकृत की हैं । पुलिसने अभियोग प्रविष्टकर मस्तान बाबाको कारावासमें भेज दिया, जबकि भगौडे आरोपियोंकी खोजमें पुलिस दबिश दे रही है ।

एएसपी उत्तरी आरएस गौतमने बताया कि मोहम्मदपुर खाला एसओ मनोज शर्मा व सूरतगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र मिश्र पुलिस दलके साथ रविवार प्रातःकाल दुष्कर्म सहित कई प्रकरणोंमें वांछित चल रहे मोहम्मद रियाज पुत्र नाजिमको पकडनेके लिए बेलहरा उपमण्डलमें दबिश दी थी । वहां मस्तान बाबा निवासी ग्राम अलाउद्दीनपुर, थाना सादुल्लानगर, जनपद बलरामपुरके यहां आरोपी रियाज मिल गया ।

पुलिसने जैसे ही रियाजको पकडा, मस्तान बाबा सहित दो दशकाधिक लोगोंने तलवार, बांका, तमंचे व लाठी-डंडोंसे पुलिसपर आक्रमण कर दिया । पुलिसपर उन्मादियोंके इस भीषण आक्रमणमें कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए । इसके पश्चात भी पुलिसने मस्तान बाबाको तो पकड लिया; परन्तु रियाज भाग गया ।

 

“दोषी होनेपर भीडने यदि किसी धर्मान्धको पीटा तो समूचे देशमें लींचिंग-२ करके हल्ला होने लगता है । समाचार माध्यमसे लेकर चलचित्रोंके नट-नटी, वामपन्थियोंसे लेकर राष्ट्रद्रोहियोंतक सभी चिल्लाने लगते हैं कि मोदी राजमें मुसलमान पीडित हो गए है तो अब यह क्या है ? क्या यह लींचिंग नहीं वो भी अपराधियोंद्वारा, तो इसका तो समाचारत नहीं है ! धर्मान्धोंका दुस्साहस इतना बढ गया है कि यदि २०-२५ हो जाए तो पुलिसको कुछ नहीं समझते तो साधारण व्यक्ति क्या है ? और इस विषयपर हम शीघ्र ही नहीं सम्भलें तो अत्यधिक कठिनाई हो जाएगी !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : ऑप इण्डिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution