अप्रैल २९, २०१९
भोपालसे कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमन्त्री दिग्विजय सिंहने भाजपा और साध्वी प्रज्ञापर लक्ष्य साधा है । दिग्विजयने कहा कि भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा कहती हैं कि हेमंत करकरेकी मृत्यु उनके श्रापसे हुई है तो वे ‘जैश-ए-मोहम्मद’के मुखिया मसूद अजहरको श्राप क्यों नहीं दे देतीं ? यदि वे श्राप दे देंगी तो आतंकवादियोंको मारनेके लिए ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ भी नहीं करनी पडेगी ।
भोपालके अशोका गार्डन क्षेत्रमें सभाको सम्बोधित करते हुए दिग्विजयने कहा कि साध्वी मुझे आतंकवादी कहती हैं । यदि मैं आतंकवादी हूं तो मुझे बन्दी बनाओ । उन्होंने कहा कि भाजपाके लोग नगरका वातावरण बिगाडनेके लिए कुछ भी कर सकते हैं; परन्तु आप लोग उनकी बातोंमें मत आइए ।
दिग्विजय सिंहने आगे कहा कि हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई भाई-भाई हैं । ये लोग हिन्दुओंसे कह रहे हैं कि तुम संकटमें हो एक हो जाओ । मैं उन्हें बताना चाहता हूं इस देशको मुसलमानोंने ५०० वर्षोंतक चलाया । किसी धर्मको कोई हानि नहीं पहुंची । धर्म बेचनेवाले लोगोंसे सावधान रहो ।
प्रधानमन्त्री मोदीपर लक्ष्य साधते हुए दिग्विजयने कहा, आजकल गूगलपर ‘फेंकू’ लिखो तो किसका चित्र आता है ? विश्वमें इनका वैभव इस बातका है, इससे झूठा प्रधानमन्त्री किसी देशका नहीं है, इतना झूठ बोलते हैं ।
दिग्विजयने शनिवार, २७ अप्रैलको सम्पूर्ण दिवस नरेला विधानसभामें व्यतीत किया । प्रत्येक सभामें दिग्विजयने कहा, “उन्हें भाजपा और आरएसएसके लोगोंसे हिन्दू होनेका प्रमाण-पत्र नहीं चाहिए । किसी भाजपाके नेताने नर्मदा परिक्रमा नहीं की; परन्तु मैंने की है । शिवराजने नर्मदा परिक्रमा की, वो भी हेलिकॉप्टरसे !”
“दिग्विजय सिंह और उनकी पार्टीके लोग पहले सर्जिकल स्ट्राइकपर प्रश्न करते हैं तो दूसरी ओर कहते हैं कि श्राप दे देतीं तो सर्जिकल स्ट्राइक न करनी पडती, तो इनमेंसे सत्य क्या है, प्रथम इसे वे स्वयं निर्धारित करें और दिग्विजय सिंह सम्भवतः कांग्रेसकी संस्कृतिके कारण देश चलाना और लूटनेमें अन्तर भूल चुके हैं तो स्मरण करवाना चाहेंगें कि मुगलोंने ५०० वर्षोंतक चलाया नहीं था वरन लूटा था ! और केवल धन ही नहीं वरन यहांकी स्त्रियोंका शील हरण किया था ! ब्राह्मणोंको धर्मपरिवर्तन न करनेपर जलाया गया, मारा गया, मन्दिरोंको तोडा गया और मस्जिदें बनवाई गई, तो दिग्विजय अपना इतिहास पुनः पढकर आएं और हिन्दू भी ऐसे लोगोंसे सावधान रहें, जो तुष्टिकरणके लिए किसी भी सीमातक गिर सकते हैं !”
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply