मई २, २०१९
कांग्रेसने मध्य प्रदेशके भिंड सीटपर देवाशीष जरारिया नामके नेताको अपना लोकसभा प्रत्याशी बनाया है, देवाशीष जरारिया इन दिनों भगवान रामके मन्दिरोंमें घूम रहे हैं और स्वयंको एक अच्छा हिन्दू बतानेमें लगे हैं ।
भिंड सीट मध्य प्रदेशमें है और इस सीटपर हिन्दू बहुसंख्यक हैं । यहांसे देवाशीष जरारिया सांसद बनना चाहता है और कांग्रेसने उसे उतारा है ।
आज सिया राम चन्द्र और हनुमान जी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया pic.twitter.com/4cZaWx5wWt
— Devashish Jarariya (@jarariya91) April 30, 2019
अपने ‘ट्विट’में देवाशीष कह रहे हैं कि मैंने प्रभु रामसे आशीर्वाद प्राप्त किया; परन्तु इनका पुराना ब्यौरा भी देखना आवश्यक है ।

इसने कहा था कि मेरे परिवारमें कोई हिन्दू देवी-देवताओंकी पूजा नहीं करता है । हम केवल बाबा साहेब (भीम राव अम्बेडकर) और बुद्धाको मानते हैं !
आगे कहता है कि हिन्दू धर्म इसके सम्मानके विरुद्घ है ।
भगवान रामकी पूजापर ही ये विरोध स्वर उठा चूका है और भगवान रामकी पूजा होनी चाहिए, इसपर इसने प्रश्न उठाया था ।
Ravana deserve to die bcs hi kidnapped Sita..but do Ram deserve to b worshipped as he left his pregnant wife on allegations? #HappyDussehra
— Devashish Jarariya (@jarariya91) October 11, 2016
“कांग्रेस प्रत्याशी कांग्रेसकी संस्कृतिका पालन करते हुए श्रीरामका और देवी-देवताओंका अपमानकर और बाबा साहेबको पूजनीय बताकर अपनी बुद्धि और हिन्दू द्रोहिता प्रकट कर चुका है और अब मतदान हेतु मन्दिर-२ भटक रहा है । क्या ये अवसरवादी नेता हिन्दुओंके लिए कुछ कर पाएगा ? चूंकि इसके मनमें देवी-देवताओंको लेकर इतनी कुण्ठा है तो कहीं यह भी आजका हिरण्यकश्यपु न बन जाए कि मन्दिरोंको तुडवाकर वहां बाबा साहेबको न बैठाने लग जाए ! हिन्दुओंको ऐसे अवसरवादियोंसे बचना चाहिए और इन्हें अपना वोट देनेसे बचना चाहिए !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : डीबीएन
Leave a Reply