मई ४, २०१९
कांग्रेस पार्टीका एक नूतन कुकर्म सामने आया है और यह कुकर्म कांग्रेसके कार्यकर्ताओं और राहुल गांधीके प्रतिनिधियोंने किया है । राहुल गांधीके प्रतिनिधि मध्य प्रदेशमें महाकालकी नगरी उज्जैनके एक सन्तके पास पहुंचे और उनसे राहुल गांधीके लिए यज्ञ करवाया । राहुल गांधी राजनीतीमें सफल हो, वो विजयी हो, इसके लिए राहुल गांधीके प्रतिनिधिने सन्तसे यज्ञ करवाया; परन्तु कांग्रेसने इस यज्ञमें भी भ्रष्टाचार कर दिया ।
सन्तने देसी घी लानेके लिए कहा था; परन्तु राहुल गांधीके प्रतिनिधि ‘डालडा’ देकर चले गए, जोकि एक निकृष्ट गुणवत्ताका घी होता है ! यज्ञ सदैव देसी घीसे करवाया जाता है, उसमे भी गायके देसी घीका प्रयोग होता है; परन्तु राहुल गांधीके प्रतिनिधियोंने डालडा दे दिया !
https://twitter.com/ArunbajpaiRajan/status/1124332343383220225
बाबाने कहा कि जो लोग भगवानको धोखा दे सकते हैं, वो देशका क्या भला करेंगें ? बाबाने यह भी कहा कि नरेन्द्र मोदी ही देशके प्रधानमन्त्री बने रहेंगें !
“समूचे हिन्दुस्तानमें गायोंकी विडम्बना करनेवाली कांग्रेस भला देशी गाय और उसके घीका महत्त्व कैसे जान पाएगी ? जो गायको माता न मानकर उसका मांस खानेपर बल देते हैं, जो केवल दिखावेके लिए जनेऊ धारण करते हैं, जो विष्णु सहस्रनाम रुपी महायज्ञमें विघ्न डालते हैं, ऐसे आसुरी कृत्य करनेवाले राजनीतिक दलोंसे डालडाकी ही अपेक्षा की जा सकती है । अब यह तो हिन्दुओंको देखना है कि उन्हें डालडा चाहिए अथवा गौमाताका शुद्ध देसी घी ?”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : डीबीएन
Leave a Reply