सऊदी गया था कुरान पढाने, बना दिया गया सफाईकर्मी, भारत लौटकर सुषमाको कहा धन्यवाद !


मई ४, २०१९



हैदराबादके रहनेवाले एक कुरान अध्यापकने सऊदीसे लौटनेके पश्चात भारतीय दूतावासके साथ विदेश मन्त्री सुषमा स्वराजको धन्यवाद दिया है । हाफिज मोहम्मद बहाउद्दीन नामके इस व्यक्तिने बताया कि उन्हें एक मध्यस्थने (एजेंटने) सऊदीके किसी दूरस्थ क्षेत्रमें भेज दिया था, जहां उनसे स्वच्छताका कार्य कराया जाता था ।

समाचारोंके अनुसार हाफिजने बताया कि वे वहां कार्यके मध्य रूग्ण हो गए थे; परन्तु उनके स्वामीने उन्हें चिकित्सालय ले जानेसे मना कर दिया । हाफिजका कहना है कि सऊदीसे उन्हें भारतीय दूतावासके अधिकारियोंने बचाया है । अधिकारियोंने उनका हैदराबादका टिकट जारी किया; इसलिए वह अधिकारियोंके साथ विदेश मन्त्री सुषमा स्वराजको धन्यवाद करना चाहते हैं ।

अपने बारेमें बताते हुए हाफिजने कहा कि वो हैदराबादमें एक कुरान अध्यापकके रूपमें कार्य करते थे । इस मध्य एक मध्यस्थने (एजेंटने) उनके सामने सऊदी अरबकी अल बहाह मस्जिदमें काम करनेका प्रस्ताव रखा । उन्हें बताया गया कि उन्हें इस कार्यके लिए ९५ सहस्र रुपए मिलेंगें ।

हाफिजद्वारा प्रस्ताव स्वीकारनेके पश्चात उन्हें २१ मार्चको सऊदीके अल बहाह नगर भेज दिया गया । वहां पहुंचनेके पश्चात उन्हें अत्यधिक दूर भेजा गया, जहां उनसे स्वच्छताका कार्य कराया जाने लगा । हाफिज बताते हैं कि वहां उनका स्वामी उनसे दिन-रात कार्य करवाता था ।

इसके पश्चात हाफिजने अपनी स्थितिके बारेमें अपनी पत्नीको बताया और पत्नीने विदेश मन्त्री सुषमा स्वराजको पत्र लिखकर परिवाद की । हाफिज बताते हैं कि उनकी पत्नीने भारतीय दूतावाससे उन्हें वहांसे छुडानेकी विनती की थी, जिसके पश्चात उन्हें भारत लानेकी व्यव्स्था की गई । हाफिज अब भारतमें हैं और अपने परिवारसे मिलकर प्रसन्न हैं ।


स्रोत : ऑप इण्डिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution