मई ४, २०१९
२३ दिवससे लापता अलीगढके हरदुआगंजकी छात्रा दूसरे सम्प्रदायके युवकके साथ भुजपुरामें मिली । युवकको बन्दी बनाकर छात्राको महिला थाने भिजवा दिया गया । इधर, गांधीपार्क थाने पहुंचे हिन्दूवादी नेता कार्यवाहीकी मांगपर अड गए । प्रकरणको लव-जिहादसे जोड रहे हिन्दूवादियोंने कहा कि छात्राको आरोपी बहकाकर ले गया था । पुलिस प्रकरणकी जांच कर रही है ।
हरदुआगंजके गांव गुरसिकरनकी छात्रा नगरके एक डिग्री महाविद्यालयसे बीए कर रही है । आठ अप्रैलको छात्रा परीक्षा देनेके लिए घरसे निकली थी; परन्तु लौटी नहीं । परिजनोंने इसकी खोज आरम्भ कर दी । हिन्दू जागरण मंचके संजू बजाजके अनुसार परिजनोंने उनसे सम्पर्क किया था, तब जानकारी एकत्र की गई । बुधवारको समाचार मिला कि छात्राको हरदुआगंजके ही दूसरे सम्प्रदायके युवकके साथ वाहनसे जाते देखा गया । तब पुलिसके सहयोगमें ठाकुरवाली गली, भुजपुरासे छात्राको पकडकर युवकको कारावासमें डाल दिया ।
आरोप है कि युवकने स्वयंको हिन्दू बताते हुए छात्राको फंसाया था । थाने पहुंचे अशोक पांडेय, अमर कुमार, शिवकुमार, तरुण उपाध्याय, आदित्य गुप्ता, सनी कुमार, नरेंद्र बजरंगी आदिने परिवाद देकर कार्यवाहीकी मांग की है । इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन शर्माने बताया कि प्राथमिक पूछताछमें ज्ञात हुआ है कि दोनोंने १३ जनवरीको विवाह कर लिया है ।
“जबसे यह प्रेमी रुपी भ्रामक जाल चलचित्रोंके माध्यमसे समाजमें आया है, तभीसे जिहादके अनेकानेक प्रकरण बढे हैं ! सभी हिन्दुओंने यह ध्यान रखना चहिए कि वे अपने बालकोंमें हिन्दुत्वके संस्कार भरें ताकि वे ऐसे किसीके साथ भागनेका विचारतक न करें और जिसका लाभ लेकर धर्मान्ध जिहाद न कर पाए ।” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जागरण
Leave a Reply