मई ७, २०१९
लखनऊके इन्दिरानगर निवासी युवतीने ‘फेसबुक’ मित्रपर धर्म परिवर्तनकर विवाहका दबाव बनानेका आरोप लगाया है । पीडिताके अनुसार विरोध करनेपर अश्लील चित्र प्रसारित करनेकी चेतावनी देकर भयादोहन (ब्लैकमेल) कर रहा है । कुछ लोगोंको अश्लील चित्र भेजे भी गए हैं । पुलिसने प्रथमिकी प्रविष्टकर अन्वेषण आरम्भ कर दिया है ।
पीडिताके अनुसार कुछ समय पूर्व आजमगढके दीदारगंज निवासी युसूफ खानसे फेसबुकपर परिचयके पश्चात वार्ता होने लगी । आरोप है कि यूसुफने किसीप्रकार युवतीका चित्र प्राप्त करनेके पश्चात विकृत करके अश्लील बना दिया और भयादोहन (ब्लैकमेल) करने लगा । विवाहका दबाव बना रहे युवकने मना करनेपर चित्र प्रसारित करनेकी चेतावनी देनी आरम्भ कर दी । पीडिताके अनुसार इंदिरानगर पुलिससे परिवाद करनेपर कुछ दिवस आरोपीने परेशान नहीं किया; परन्तु पुनः दबाव बनाने लगा । इसके साथ ही बात न माननेपर परिवारजनोंको मारनेकी चेतावनी दे रहा है । पीडिताके भाईने शनिवारको इंदिरानगर थानेमें परिवाद प्रविष्ट करवाई है । पुलिसके अनुसार साइबर अपराध विभाग और सर्विलांसकी सहायतासे खोज की जा रही है ।
“हिन्दू युवतियो ! फेसबुकके माध्यमसे मित्रता करनेसे बचे । जब जिहादके इतने प्रकरण आए दिन सामने आ रहे हैं तो कैसे युवतियां अपना जीवन संकटमें डालकर किसी धर्मान्धसे मित्रता करनेको सज्ज है ! जिहादियोंका सम्पूर्ण जाल युवतियोंको जीवन नष्ट करने हेतु तैयार किया गया है । साथ ही फेसबुकपर अपना चित्र कदापि न डालें; क्योंकि अनेक प्रकरण उजागर हुए हैं, जिसमें केवल फेसबुकके चित्रके कारण ही युवतियोंने आत्महत्याएं की है; अतः सतर्क रहें और माता-पिता भी अपनी पुत्रियोंके सम्पर्कमें रहें, जिससे युवतियां ऐसे असावधानीपूर्ण कृत्यकर जिहादियोंके हाथ न लगे ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply