मई ११, २०१९
कोलकातामें आतंकी बुद्ध पूर्णिमाके दिवस आत्मघाती विस्फोट करनेकी तैयारीमें हैं ! ‘इंटेलिजेंस ब्यूरो’की ओरसे जारी चेतावनीमें कहा गया है कि ‘जमात उल मुजाहिदीन’ बांग्लादेश या इस्लामिक स्टेट बुद्ध पूर्णिमाके दिवस आत्मघाती विस्फोट करनेको सज्ज है । कहा गया है कि आतंकी पश्चिम बंगाल या बांग्लादेशमें विस्फोट कर सकते हैं ।
गुप्तचर विभागके ब्यौरेमें कहा गया है कि आतंकी फिदायीन आक्रमणकी तैयारीमें हैं । बुद्ध पूर्णिमाके दिवस आतंकी गर्भवती महिलाके रूपमें हिन्दू या बौद्ध मंदिरमें प्रविष्ट हो सकते हैं । शुक्रवार, १० मईको ‘आईबी’की चेतावनी मिलनेके पश्चात पश्चिम बंगाल शासनको आवश्यक सावधानी रखनेको कहा गया है । पश्चिम बंगालकी पुलिस राज्यके बडे बौद्ध और हिन्दू मंदिरोंकी सूचि बनाकर वहांकी सुरक्षा व्यवस्थाकी देखरेखमें लगी है ।
पश्चिम बंगालके एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारीने बताया, “हमें आत्मघाती आक्रमणकी सूचना मिली है । हमने नगरके साथ राज्यके अन्य भागोंके मन्दिरोंकी सुरक्षा बढा दी है । हम आतंकियोंको कोई भी अवसर नहीं देंगें !”
दो सप्ताह पूर्व ‘आइएसआइएस’के मिले एक टेलीग्राम संदेशमें पश्चिम बंगाल और बांग्लादेशमें विस्फोटकी बात कही गई थी । पश्चिम बंगालकी पुलिसने कहा कि श्रीलंकाने ऐसे ही एक चेतावनीको अधिक गम्भीरतासे नहीं लिया था, जिसके चलते ईस्टरके अवसरपर वहां आतंकी बडी घटना करनेमेन सफल रहे थे ।
“इसलिए इस देशका हिन्दू राष्ट्र घोषित होना अत्यावश्यक है; क्योंकि जहांं-२ इस्लाम पोषित होता है, वह स्थान आतंकियोंका सरल लक्ष्य बन जाता है; अतः हिन्दू राष्ट्र ही इन सब समस्याओंका समाधान है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply