मई ११, २०१९
राजस्थानके चूरू जनपदमें एक पुलिस थानेसे कुछ पगकी दूरीपर अज्ञात गुण्डोंने बजरंग दलके एक नेताकी गोली मारकर हत्या कर दी ! तीनोंने मुखपर मुखौटा पहना था । मृतक बजरंग दलका प्रखण्ड संयोजक था । वह एक ट्रांसपोर्ट कम्पनी चलाता था । हत्याके पश्चात आरोपी वहांसे भाग गए !
हत्याकी यह घटना चूरू जनपदके सादुलपुर उपमण्डलकी (कस्बेकी) है, जहां पुलिस थानेसे लगहग ३०० मीटरकी दूरीपर बजरंग दलके संयोजक और ट्रांसपोर्ट कंपनीके स्वामी सुरेंद्र जडियाका कार्यालय है । गत गुरुवार, ९ मईकी सन्ध्या सुरेंद्र अपने कार्यालयमें थे । लगभग ७ बजे वे कार्यालयसे निकलकर बाहर जा रहे थे, तभी वहां पहलेसे घात लगाए बैठे तीन गुण्डोंने सुरेंद्रपर गोलीबारी कर दी । उन्होंनेने लगभग १० बार गोलियां चलाई, जिनमेंसे सुरेंद्रको तीन गोली लगी और वो रक्तरंजित होकर वहीं भूमिपर गिर पडे ।
घटनाकी सूचना मिलते ही पुलिस वहां जा पहुंची । पुलिसको वहांसे रिक्त खोखे और एक लोडेड पत्रिका मिली है ।
सुरेंद्रको चिकिसालय ले जाया गया; परन्तु तबतक देर हो चुकी थी । पुलिसने मृतकका शव पंचनामेके पश्चात जांचके लिए भेज दिया है ।
“कांग्रेसके आनेके पश्चात दुष्कर्म और अब हिन्दुत्वनिष्ठोंकी हत्याएं हो रही हैं । यह एक संयोग मात्र नहीं हो सकता है । कांग्रेसके तुष्टिकरण और हिन्दू विरोधी नीतियां हिन्दुओंका सदा ही अहित करती आई हैं, उसके पश्चात भी हिन्दू ऐसे दलोंको सत्तामें लाकर क्यों बैठा देते हैं ?, पता नहीं”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : आजतक
Leave a Reply