पाक कला (भाग-१०)


आजकल अधिकांश घरोंमें प्याज और लहसुनका उपयोग होता है | विशेषकर तरकारी और दाल बनानेमें इसका उपयोग किया जाता है | मैंने अनेक गृहिणियोंको प्याजको हल्कासा तेलमें पकाकर, उसमें तुरंत मसाला और तत्पश्चात टमाटर या जल डालकर, मसाला बनाते हुए देखा है, लहसुनके साथ भी वे ऐसा ही करती हैं, इससे उस व्यंजनमें अपेक्षित स्वाद नहीं आता है ! कोई भी व्यंजन बनाते समय प्याज और लहसुनको अच्छेसे हल्का गुलाबी होनेतक उसे तेलमें पकाना चाहिए, इससे उस व्यंजनका स्वाद बढ जाता और विशेषकर लहसुनका गन्ध बहुत तीव्र नहीं आता है | उसीप्रकार यदि किसी व्यंजनमें प्याज और लहसुन दोनों ही डालना हो तो प्रथम जीरा या रायका तडका देनेके पश्चात लहसुन और हरि मिर्चको डालकर उसे हलका भूरा होने तक पकाना चाहिए तत्पश्चात ही प्याज डालना चाहिए ऐसा करनेसे व्यंजनके स्वादमें वृद्धि तो होती ही हैं लहसुनका अधपका तीव्र गन्ध नहीं आता है |



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution