मई १७, २०१९
उत्तर प्रदेशके बिजनौरमें एक बालिकाके चाचा मुकीमने अपनी भतीजीपर चाकूसे आक्रमणकर उसकी गर्दन काट दी । युवतीको बचाने आए उसके भाईको भी मुकीमने नहीं छोडा तथा उसको भी चाकूसे मारकर चोटिल कर दिया । चीख पुकार मचनेपर भीड एकत्र होती देख मुकीम वहांसे भाग गया । चोटिल युवतीको गम्भीर अवस्थामें मेरठ भेज दिया गया । पुलिसने मुकीमको बन्दी बना लिया है ।
समाचारके अनुसार, बिजनौरके किरतपुर थाना क्षेत्रमें बुधवार, १५ मईको नगरके एक मोहल्ला निवासी मुकीम प्रातःकाल दस बजे दूसरे मोहल्लेमें रह रहे अपने सम्बन्धके भाईके घर आया । वहां उसने अपने भाईकी पुत्रीपर चाकूसे आक्रमण कर दिया और उसकी गर्दन काट डाली । उसे बचाने आए भाई शमशुद्दीनको भी युवकने चाकू मारकर चोटिल कर दिया । आसपासके लोगोंको आता देख मुकीम वहांसे भाग निकला ।
गम्भीर रूपसे चोटिल युवतीको सीएचसीपर लाया गया । यहां प्राथमिक उपचारके पश्चात उसे बिजनौर चिकित्सालय भेजा गया । वहांसे उसे गम्भीर स्थितिमें मेरठ भेज दिया गया । जबकि युवतीके भाईका चिकित्सालयमें उपचार चल रहा है । घटनाकी सूचनापर पहुंची पुलिसने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकीमको बन्दी बना लिया । पुलिस पूछताछमें मुकीमने बताया कि वह युवतीसे प्रेम करता था; परन्तु वह किसी अन्य युवकसे प्रेम करती थी । उसे यह बात सहन नहीं हुई और युवतीकी हत्या करनेकी योजना बना डाली और उसपर चाकूसे आक्रमण कर दिया । पुलिसने युवतीके पिताकी परिवादपर आरोपीके विरुद्घ अभियोग प्रविष्टकर घटनामें प्रयुक्त चाकू अधिकृत कर लिया है ।
“पिता तुल्य चाचा अपनी पुत्री तुल्य भतीजीमें भी हूर ढूंढ रहा है और दुष्कर्म न कर पानेकी स्थितिमें उसकी हत्याका प्रयास कर रहा है, यह केवल इस्लामके लिए ही नहीं वरन समस्त मानवताके लिए लज्जाजनक तथ्य है । इस्लाम सम्बन्धोंको कोई मान्यता नहीं देता है और यह इस्लामिक कुरीति अब भारतीय समाजमें भी फैलने लगी है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : सुदर्शन न्यूज
Leave a Reply