भारतीय प्रसार जगतकी चूकपर भडके भूटानके पूर्व प्रधानमन्त्री, कहा, ये देशका घोर अपमान है !


मई ३१, २०१९

भूटानके पूर्व प्रधानमन्त्री शेरिंग तोबगेने भारतीय प्रसार जगतके (मीडियाके) प्रति विरोध प्रकट किया है । उन्होंने भारतीय समाचार जगतद्वारा भूटानके ‘वर्तमान प्रधानमन्त्री’का अनुचित चित्र प्रयोग किए जानेपर गुरुवार, ३० मईको ट्वीट किया है । उन्होंने कहा कि ये उनके देशके लिए घोर अपमानकी बात है । भले ही भूटान तुलनात्मक अल्प क्षेत्रफलवाला देश है; परन्तु वह भारतका एक अच्छा मित्र है ।

भूटानके वर्तमान प्रधानमन्त्री लोटे शेरिंग हैं और उन्हें नरेन्द्र मोदीके शपथग्रहण समारोहमें आना था; परन्तु इसके चित्रणमें दो समाचार जगतके संस्थान ‘न्यूज ९ और वियोन टीवी’ने भूटानके प्रधानमन्त्रीके चित्रको अनुचित दिखाया । उन्होंने ट्वीटमें भूटानके वर्तमान प्रधानमन्त्रीके स्थानपर भूतपूर्व प्रधानमन्त्रीका चित्र लगाया । न्यूज-९ ने तो पूर्व प्रधानमन्त्री तोबगेको ही भूटानका वर्तमान प्रधानमन्त्री बनाकर समाचारको चलाया ।

अपनी इस चूकके कारण भारतीय समाचार जगतको अत्यधिक आलोचनाओंका सामना करना पड रहा है । भूटानके पूर्व प्रधानमन्त्रीसे भारतीय प्रसार माध्यमोंके स्थानपर भारतीय लोग क्षमा मांग रहे हैं । कुछ कह रहे हैं कि सम्पूर्ण भारत भारतीय प्रसार जगत जैसी सोच नहीं रखता है । भारत देश नेपालकी भांति भूटानको भी छोटे भाईकी भांति मानता है ।

“भारतीय समाचार जगतकी पत्रकारिताके स्तरसे तो सभी अवगत हैं; परन्तु अब सूचनाओंको भी बिना जांचे चलाने लगे हैं । समाचार जगतको सोचना चाहिए कि उन्हें धन अर्जित करना हो सकता है; परन्तु इससे देशका मान भी जुडा है, उसका तो कमसे कम ध्यान रख ही सकते हैं ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : ऑप इण्डिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution