जून १७, २०१९
लाहौरमें गुरुद्वारा लाल खूही अब एक मजार बन चुका है ! इसकी सामाजिक प्रसार माध्यमपर (सोशल मीडियापर) चित्र सामने आए हैं, जिसमे गुरुद्वरा मजार बना दिख रहा है ! लाल खूहीका अर्थ है खूनका कुंआ । यह गुरुद्वारा ऐतहासिक था । ये उस स्थानपर बनाया गया था, जहांपर सिख धर्मके पांचवे गुरु अर्जन देवको कारावासमें रखा गया था । मुगल आक्रान्ता जहांगीरके समयमें इस स्थानपर उसके एक दीवानकी हवेली हुआ करती थी, गुरु अर्जन देवको यहींपर रखा गया था । यहांके कुंएसे ही अर्जन देव जल निकालकर पिया करते थे, इसी कारण इसका जल सिखोंके लिए अमृतके सामान माना जाता था ।
“भारतमें जबतक हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना नहीं हो जाती, तबतक पाकिस्तानमें इन कृत्योंको नहीं रोका जा सकता है । भारतमें जिहादी मन्दिरोंपर अधिकार करके बैठे हैं तो पाकिस्तानकी तो बात ही क्या है ! अतः सभी हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना हेतु कार्यरत हो ।” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : डेली न्यूज
Leave a Reply