सोनिया गांंधीका हिन्दीद्रोह हुआ उजागर, हिंदीमें शपथ लेनेवाले सांसदको डांटा !!


जून १८, २०१९

सोमवार, १७ जूनको केरलसे कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल सुरेशने हिन्दीमें शपथ लेकर सबको अचम्भित कर दिया । केरलके सांसदके इस पगका अधिकांंश सदस्योंने मेज थपथपाकर स्वागत किया; परन्तु इसपर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी रुष्ट हो गईं । सोनियाने इसके लिए सांसदको डांट भी लगाई कि उन्होंने मलयालमके स्थानपर हिंदीमें शपथ क्यों ली । इसके पश्चात सोनियाने केरलके अन्य सांसदोंको मलयालम या अंग्रेजीमें शपथ लेनेके लिए कहा । केरलके सांसद राजमोहन उन्नीथन, वी के श्रीकान्तन भी हिंदीमें शपथ लेने वाले थे; परन्तु सोनिया गांधीको रुष्ट जानकर उन्होंने अपना निर्णय परिवर्तित कर लिया ।

कोडिकुन्निल सुरेशने कहा कि सोनिया गांधीने उनके शपथ लेनेके पश्चात उनसे पूछा था कि उन्होंने हिन्दीमें शपथ क्यों ली ? सुरेशने बताया कि पिछली बार उन्होंने अंग्रेजीमें शपथ ली थी; इसलिए इस बार उन्होंने परिवर्तनके लिए हिंदीमें शपथ ली ।

“जिन सोनिया गांधीको कांग्रेसके लोग झांसीकी रानी, माता आदि जाने कौन-२ से नामोंसे पुकार रहे हैं, उन्होंने जो यह किया है, उसे मातृभाषाका अपमान करना; अतः राष्ट्रद्रोहिता कहते हैं । अब समझमें आ रहा है कि क्यों कांग्रेसके समय हिन्दी और हिन्दुओंकी दुर्गति हुई; क्योंकि इनके मनमें ही हिन्दी और हिन्दुओंके लिए विष है । मलयालयमका नाम लेकर तो केवल विभाजनकारी मानसिकताको ही बढावा दे रही हैं ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : ऑप इण्डिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution