जून १९, २०१९
उत्तरप्रदेशके मुजफ्फरनगरमें पुलिसकर्मीपर समाजमें भयका पर्याय बने बदमाश अब्बासद्वारा आक्रमणका प्रकरण सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी चोटिल हो गए हैं । बताया गया है कि मुजफ्फरनगरके एक गांव बझेडी रोड स्थित ईंट-भट्ठेके पास बदमाश अब्बासने पुलिसकर्मीपर गोली चला दी । गोली पुलिसकर्मीको नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गए । इसके बाद अब्बासने पुलिसकर्मीके सिरपर तमंचेकी बट मार-मारकर रक्तरंजित कर दिया और वहांसे भाग गया ।
नगरकी मंडी कोतवालीमें कार्यरत पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह बागोवाली चौकीपर नियुक्त है । गत शनिवारकी देर रात सुरेंद्र सिंहको सूचना मिली कि अब्बास नामका एक बदमाश बझेडी रोड स्थित ईंट-भट्ठेके पास किसी घटना करनेके लिए खडा हुआ है । सूचना मिलनेके पश्चात पुलिसकर्मी अकेले ही बदमाश अब्बासको दबोचने जा पहुंचे । भट्ठेके पास अब्बासको जैसे ही सुरेंद्र सिंहने पकडनेका प्रयास किया तो उसने पुलिसकर्मीपर गोलीबारी कर दी ।
रक्तरंजित सुरेंद्र सिंहने इसके पश्चात अधिकारियोंको सूचना दी, जिसपर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह व एसएसआई मदनसिंह बिष्ट पुलिसबलके साथ वहां पहुंचे और एचसीपीको ले जाकर नर्सिंग होममें प्रविष्ट कराया, जहां उसकी स्थिति गम्भीर बताई जा रही है ।
“धर्मान्धोंका दुस्साहस इतना बढ गया है कि पुलिसका तो उन्हें कोई भय है ही नहीं ! यह सब हमारी ही धर्मनिरपेक्षताका परिणाम है । आतंकी शिक्षा पानेवाला कभी सभ्य समाजका अंग बन ही नहीं सकता है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : सुदर्शन न्यूज
Leave a Reply