जून २६, २०१९
उत्तर प्रदेशमें आए दिन दुष्कर्मकी हो रही घटनाओंसे प्रदेश प्रशासन व पुलिसकी निरन्तर पोल खुल रही है । अब एक राष्ट्रीय खिलाडीको अपने प्रेमीके साथ ही निकाह करना भारी पड गया । जिस प्रेमीपर उसने विश्वास किया और उसके साथ जीवन व्यतीत करनेके लिए अपना घर छोड दिया, उसी प्रेमीने उसके साथ दुष्कर्म किया । प्रकरण अलीगढका है । यहां एक राष्ट्रीय महिला खिलाडीके घर मोहसिन नामक युवकका आना-जाना था ।
युवतीकी मां रुग्ण रहती थी, इसीलिए मोहसिन उसकी मांके उपचार हेतु नियमित रूपसे आया करता था । मोहसिन दूसरे समुदायका है । युवतीके घर आने-जानेके क्रममें दोनोंके मध्य प्रेम सम्बन्ध स्थापित हो गए । इसी मध्य युवतीकी मांकी मृत्यु हो गई । इसके पश्चात मोहसिन और युवती साथ-साथ बाहर भी आने-जाने लगे । युवतीके पिताने इसका विरोध किया । विरोध करनेपर घरमें कलह बढ गई । जब बात थाने पहुंची तो युवतीने पुलिसके समक्ष लिखितमें दिया कि वह अपनी इच्छासे कहीं भी जा सकती है ।
इसके पश्चात युवतीने मोहसिनके साथ रहनेका निर्णय लिया । अब युवतीका आरोप है कि मोहसिनने एक अन्य मित्रके साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया । दूसरे मित्रका नाम जलाल है । तीन माहतक अपने साथ रखनेके पश्चात मोहसिनने युवतीको किसी महिलाके घर छोड दिया । वहां युवतीको बेचनेका प्रयास किया गया । इसके पश्चात वह किसीप्रकार भागकर अपने एक मित्रके यहां पहुंची और वहीं रहने लगी ।
मोहसिन तब भी नहीं माना और युवतीको बलपूर्वक उठाकर ले गया । मंगलवार, २५ जूनको उसका मोहसिनके साथ बलपूर्वक निकाह कराया जा रहा था । पुलिसद्वारा अभीतक किसी भी आरोपीको बन्दी नहीं बनाया जा सका है । थानेमें अपहरणकी धाराओंमें अभियोग प्रविष्ट किया गया है । पुलिसने युवतीको अभी महिला थानेमें रखा है । प्रेमी मोहसिन और उसका मित्र जलाल दोनों ही भागे हुए हैं ।
“इतने प्रकरण होनेके पश्चात अब भाईचारेका नाम भी छल प्रतीत होता है और अब यह कहना पड रहा है कि हिन्दू अब किसी भी जिहादीको किसी भी कार्यसे घरमें न बुलाएं । यदि घरमें बेटी है और पत्नी भी है तो बिल्कुल भी यह चूक न करें और अपने बच्चोंमें साधनाके संस्कारोंका बीजारोपण करें । किसी भी स्थितिमें बेटियोंको जिहादियोंसे बचाना होगा ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : ऑप इण्डिया
Leave a Reply